विज्ञापन

धर्मंद्र को देखते ही उनके पीछे पड़ गईं थी जीनत अमान, धरम पाजी संग शेयर किया अपना प्यारा वीडियो

जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर पुराने बॉलीवुड रोमांस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों के सीन शेयर कर कहा कि प्यार के नाम पर जबरदस्ती और पीछा करना गलत है. एक्ट्रेस ने आज की पीढ़ी को सहमति और आपसी सम्मान को सबसे जरूरी बताया.

धर्मंद्र को देखते ही उनके पीछे पड़ गईं थी जीनत अमान, धरम पाजी संग शेयर किया अपना प्यारा वीडियो
धर्मंद्र को देखते ही उनके पीछे पड़ गईं थी जीनत अमान

बॉलीवुड में रोमांस पर आपका क्या नजरिया है. अगर होरीइन को हीरो छेड़े तो वो सही या गलत और अगर हीरोइन ही हीरो को छेड़े तब उसे सही मानेंगे या गलत. 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान ने ये दो सवाल उठाए हैं. जीनत अमान वैसे भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर करती हैं जो लोगों का ध्यान खींच ही लेता है. इस बार उन्होंने अपनी ही फिल्म का एग्जांपल देकर रोमांस की डेफिनेशन पर सवाल उठाए हैं. और यंग फैन्स को कुछ खास सलाह भी दी है.  

ये भी पढ़ें: Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: मर्दानी 3 के लिए रानी मुखर्जी को करना पड़ रहा है संघर्ष, फिल्म ने 6 दिन में कमाए इतने करोड़

पुराने बॉलीवुड रोमांस पर सवाल

जीनत अमान ने पहले अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म दोस्ताना का एक सीन शेयर किया था. जिसमें हीरो, हीरोइन को छेड़ रहा है. अब उन्होंने धर्मेंद्र के साथ फिल्म तीसरी आंख मूवी का एक सीन पोस्ट किया है. जहां रोल उलटे हैं. इस सीन में जीनत का किरदार बरखा, धर्मेंद्र के किरदार अशोक के पीछे जबरदस्ती पड़ता दिखता है. जीनत अमान का कहना है कि ये सीन देखने में इसलिए मजेदार लगते हैं क्योंकि यहां जेंडर फ्लिप हो गया है. लेकिन असल में अगर गहराई से देखें तो ये भी उतना ही गलत है. उनके मुताबिक चाहे पुरुष छेड़छाड़ करे या महिला, जबरदस्ती, पीछा करना और अनकंफर्टेबल करना किसी भी तरह से रोमांस नहीं हो सकता.

जीनत अमान की सलाह

जीनत अमान ने अपनी पोस्ट को एक अहम मैसेज के साथ खत्म किया. उन्होंने माना कि वो भी उस दौर की फिल्मों का हिस्सा थीं. जिन्होंने इस तरह के पागलपन भरे रोमांस को बढ़ावा दिया. लेकिन अब वो चाहती हैं कि ये सब बदले. एक्ट्रेस ने लिखा कि रिश्तों में सहमति सबसे जरूरी है और इज्जत दोनों तरफ से होनी चाहिए. प्यार में शरारत और मजाक ठीक है. लेकिन जब चीजें हद पार कर जाएं तो वो गलत हो जाती हैं. जीनत अमान का मानना है कि बॉलीवुड ने कई बार एकतरफा प्यार और जुनून को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया. जबकि बात हेल्दी रिश्तों पर ज्यादा होनी चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com