विज्ञापन

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: मर्दानी 3 के लिए रानी मुखर्जी को करना पड़ रहा है संघर्ष, फिल्म ने 6 दिन में कमाए इतने करोड़

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद अब संघर्ष कर रही है. यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी.

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: मर्दानी 3 के लिए रानी मुखर्जी को करना पड़ रहा है संघर्ष, फिल्म ने 6 दिन में कमाए इतने करोड़
Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: मर्दानी 3 के लिए रानी मुखर्जी को करना पड़ रहा है संघर्ष

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद अब संघर्ष कर रही है. यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी, जिसमें रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आईं. 'मर्दानी 3' में बच्चे की तस्करी और भिखारी माफिया की कहानी दिखाई गई है. इसमें जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद जैसे नए कलाकार भी हैं. निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है.

ये भी पढ़ें: भारत में क्यों पॉपुलर है कोरियर फिल्में और वेब सीरीज? क्यों आसानी से है उपलब्ध

मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'मर्दानी 3' ने पहले दिन (शुक्रवार) करीब 4 करोड़ रुपये कमाए. वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन रहा. शनिवार को 6.25 करोड़ और रविवार को 7.25 करोड़ की कमाई हुई. इससे ओपनिंग वीकेंड में कुल 17.5 करोड़ के आसपास पहुंच गई. लेकिन वीकडे पर गिरावट तेज हो गई. सोमवार को 2.25 करोड़, मंगलवार को 2.6 करोड़ और बुधवार को लगभग 2 करोड़ रुपये ही बने. पहले 6 दिनों में भारत में 'मर्दानी 3' ने कुल 24.25 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं. वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 36 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुका है. फिल्म का बजट लगभग 50-60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 

मर्दानी 3 की घटी कमाई

मजबूत वीकेंड के बावजूद वीकेंड पर कम ऑक्यूपेंसी (बुधवार को सिर्फ 10% के आसपास) और कहानी में नयापन न होने की वजह से 'मर्दानी 3' को चुनौती मिल रही है. कई समीक्षकों ने इसे पुरानी कहानी का दोहराव बताया है. साथ ही 'बॉर्डर 2' जैसी नई रिलीज से कॉम्पिटिशन भी बढ़ गया है. रानी मुखर्जी के 30 साल के करियर में यह फिल्म खास है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह अब तक उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. अगर अगले वीकेंड में अच्छी छलांग लगती है तो मुनाफे में आ सकती है, वरना रिकवरी मुश्किल होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mardaani 3, Mardaani 3 Box Office Collection Day 6, Mardaani 3 Worldwide Box Office Collection Day 6, Mardaani 3 Box Office Collection, Mardaani 3 Worldwide Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com