विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2021

युजवेंद्र ने शादी की वन मंथ एनिवर्सरी पर धनाश्री संग शेयर किया Wedding Video, बोले- जब से शादी हुई है...

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी शादी को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें बताया कि उनकी शादी-शुदा जिंदगी कैसे चल रही है. युजवेंद्र चहल ने पोस्ट के साथ ही शादी से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है.

युजवेंद्र ने शादी की वन मंथ एनिवर्सरी पर धनाश्री संग शेयर किया Wedding Video, बोले- जब से शादी हुई है...
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने शादी की वन मंथ एनिवर्सरी पर शेयर किया वीडियो
  • युजवेंद्र चहल ने शादी की वन मंथ एनिवर्सरी पर शेयर किया वीडियो
  • क्रिकेटर ने बताया शादी-शुदा जिंदगी का हाल
  • युजवेंद्र चहल की पोस्ट खूब हो रही है वायरल
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने बीते साल मशहूर कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) से शादी की थी. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थीं. हाल ही में युजवेंद्र चहल ने अपनी शादी को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें बताया कि उनकी शादी-शुदा जिंदगी कैसे चल रही है. युजवेंद्र चहल ने पोस्ट के साथ ही शादी से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों फोटोशूट कराते हुए और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए युजवेंद्र चहल ने बताया कि मेरी शादी-शुदा जिंदगी कैसी चल रही है, बहुत से लोग यह सवाल पूछ रहे हैं.

युजवेंद्र चहल ने अपनी शादी से जुड़े वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "मेरी शादी-शुदा जिंदगी कैसी चल रही है, आजकल यह सवाल बहुत पूछा जा रहा है. खैर, जब से हमारी शादी हुई है, हम लोग एक-दूसरे से दूर रहे हैं. क्योंकि मैं क्रिकेट खेलकर अपनी ड्यूटी निभा रहा हूं, वह (Dhanashree Verma) डांस करके और अपने कंटेंट के जरिए आप लोगों का मनोरंजन करती हैं. शादी केवल एक-दूसरे को समझने, साथ देने, प्यार करने और एक-दूसरे का आदर करने की बात है. मुझे लगता है कि हम दोनों ने एक महीने में ही इन सभी चीजों का लुत्फ उठा लिया है. इसकी वजह से ही हमारी बॉन्डिंग और मजबूत हो गई है." 

युजवेंद्र चहल ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "हम न केवल एक-दूसरे को और परिवार के लोगों को खुश रख रहे हैं, बल्कि अपने टैलेंट और काम के जरिए अपने दोस्तों को और देश को भी खुश कर रहे हैं. वहीं, हम अपनी वन मंथ वेडिंग एनिवर्सरी पर अपने कर्तव्यों को निभाते हुए और एक-दूसरे को समझते हुए इसका जश्न मना रहे हैं. अपने प्यार से जल्द ही मिलने की आशा कर रहा हूं. धनाश्री (Dhanashree Verma) मुझे आप पर बहुत गर्व है. अपने डांस से ऐसे ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाते रहिए. एनिवर्सरी की आपको बहुत सारी शुभकामनाएं."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal Shares Video On One Month Anniversay, Yuzvendra Chahal Talks About Married Life
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com