विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2020

धनाश्री वर्मा ने अंग्रेजी गाने पर देसी अंदाज में किया ऐसा धमाकेदार डांस, देखें Viral Video

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धनाश्री देसी अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

धनाश्री वर्मा ने अंग्रेजी गाने पर देसी अंदाज में किया ऐसा धमाकेदार डांस, देखें Viral Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का वीडियो हुआ वायरल
  • धनाश्री वर्मा का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • धनाश्री ने अंग्रेजी गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

भारत के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने डांस से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. इन दिनों धनाश्री वर्मा भले ही दुबई में हों, लेकिन अपने डांस को लेकर वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में धनाश्री ने अपने फेसबुक पेज से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में धनाश्री (Dhanashree Verma Video) अंग्रेजी गाने पर देसी अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

वीडियो में धनाश्री (Dhanashree Verma Dance) का स्टाइल और उनके मूव्स फैन्स के होश उड़ा रहे हैं. डांसर ने इस वीडियो में व्हाइट कलर का टॉप पहना हुआ है, इसके साथ ही उन्होंने मल्टीकलर जैकेट भी पहनी हुई है. धनाश्री वर्मा के इस वीडियो को अब तक 55 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. धनाश्री के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


बता दें कि धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) पेशे से तो एक डॉक्टर हैं, लेकिन डांस के जरिए भी उन्होंने अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. धनाश्री वर्मा के यू-ट्यूब चैनल पर भी 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी थी. हाल ही में उनकी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) से सगाई हुई थी, जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. इन दिनों धनाश्री मंगेतर युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करने के लिए दुबई में हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Video, Dhanashree Verma Video Viral, Dhanashree Verma Dance, Dhanashree Verma Instagram, Dhanashree Verma Facebook
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com