विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2020

यो यो हनी सिंह का नया सॉन्ग First Kiss हुआ रिलीज, चंद मिनटों में Video डेढ़ लाख के पार

सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का नया सॉन्ग 'फर्स्ट किस (First Kiss Song Out)' रिलीज हो चुका है. इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचाकर रख दिया है.

यो यो हनी सिंह का नया सॉन्ग First Kiss हुआ रिलीज, चंद मिनटों में Video डेढ़ लाख के पार
यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का नया गाना 'फर्स्ट किस (First Kiss Song)' हुआ रिलीज
  • यो यो हनी सिंह का नया सॉन्ग हुआ रिलीज
  • 'फर्स्ट किस' गाने ने मचाया तहलका
  • यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

पंजाब और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का नया सॉन्ग 'फर्स्ट किस (First Kiss Song Out)' रिलीज हो चुका है. इस सॉन्ग में उनके साथ इप्सिता (Ipsitaa) मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. हनी सिंह ने नए वीडियो ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा कर रख दिया है. यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Sing Songs) के इस पार्टी सॉन्ग को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट देखा जा सकता है क्योंकि गाने के रिलीज होते ही केवल चंद ही मिनटों में एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

बता दें, 'फर्स्ट किस (First Kiss Song Release)' गाने को यो यो हनी सिंह ने अपनी आवाज दी है. साथ ही गाने को लिल गोली, होमी दिल्लीवाला, सिंघस्टा और यो यो हनी सिंह ने लिखा है. फर्स्ट किस सॉन्ग में इप्सिता का अंदाज भी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. लोग इस पर अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


इससे पहले हनी सिंह (Honey Singh) का एक और गाना केयर नी करदा (Care Ni Karda Song) भी रिलीज हुआ था. छलांग फिल्म के सॉन्ग केयर नी करदा में हनी सिंह का रैप सुनने लायक है. उनके इस रैप ने सोशल मीडिया पर भी धमाल मचाकर रख दिया था. इस रैप को यो यो हनी सिंह के साथ-साथ अल्फाज और होमी दिलवाला ने भी लिखा है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
First Kiss, First Kiss Song Release, First Kiss Video Out, Yo Yo Honey Singh First Kiss Song Video Viral, Viral Video, Ipsita
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com