विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2021

Year Ender 2021: टीवी और फिल्मी सितारों के लिए दर्द से भरा रहा ये साल, इनके निधन पर रोई थी पूरी दुनिया

Year Ender 2021: इन जाने-माने सितारों का निधन इस साल हो गया. किसी की जान कोरोना ने ले ली तो किसी ने दिल का दौरा पड़ने से दुनिया को अलविदा कह दिया.

Year Ender 2021: टीवी और फिल्मी सितारों के लिए दर्द से भरा रहा ये साल, इनके निधन पर रोई थी पूरी दुनिया
Year Ender 2021: 2021 में इन सितारों का हुआ निधन
नई दिल्ली:

साल 2021 भी कोरोना की भेंट चढ़ गया. महामारी की दूसरी लहर झेल चुके इस साल ने लाखों को मौत के मुंह में जाते देखा. सिनेमा और टीवी जगत भी इससे अछूते नहीं रहे. इस साल जहां कई युवा कलाकारों की मौत का सदमा पहुंचा तो वहीं कई दिग्गज कलाकार दुनिया को अलविदा कह गए. साल 2020 की तरह ही ये साल भी बॉलीवुड और टीवी जगत के लिए बुरा साबित हुआ. दिल का दौरा पड़ने से युवा कलाकार का जाना हो या लंबी बीमारी के कारण दिग्गज अभिनेता का निधन, वे अपने चाहने वालों की आंखों में बस नमी छोड़ गए. 

दिलीप कुमार

gp4ju678

हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का 7 जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में निधन हो गया. 50 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाने वाले दिलीप साहब खराब तबीयत के कारण इस साल 30 जून को अस्पताल में भर्ती हुए थे. दिलीप कुमार ने 1944 की फिल्म ज्वार भाटा से फिल्मों में कदम रखा था. साल 1952 में आई फिल्म दाग के लिए दिलीप साहब ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड जीता था. वहीं साल 1960 में आई मुगल-ए-आजम भी उनकी बेहद चर्चित फिल्म रही. इसके अलावा उन्होंने नया दौर, मधुमती, देवदास, राम और श्याम जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. 

सिद्धार्थ शुक्ला

lgdoqa5

टीवी और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का इस दुनिया से अचानक जाना बेहद शॉकिंग था. इस तरह से एक युवा कलाकार की मौत होना उनके फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए परेशान करने वाली खबर थी. दिल का दौरा पड़ने के कारण इस साल 2 सितंबर को सिद्धार्थ इस दुनिया को अलविदा कह गए. टीवी सीरियल बालिका वधू से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले सिद्धार्थ रियलिटी शो बिग बॉस 13 के विजेता बने थे. टीवी के अलावा सिद्धार्थ फिल्म हम्‍पटी शर्मा की दुल्‍हनिया में भी नजर आए थे, जिसमें उनके साथ वरुण धवन और आलिया भट्ट ने काम किया था.

सुरेखा सीकरी

462jor08

टीवी और फिल्म की दिग्गज एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का 75 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया. इसके पहले वे काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं. पिछले साल उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हो चुका था. तमस (1988), मम्मो (1995) और फिर बधाई हो (2018) में सुरेखा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से अपने अभिनय का लोहा मनवाया. उन्हें कई नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिले. टीवी सीरियल बालिका वधू से सुरेखा जी ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी. 

राज कौशल

q52fqurg
फिल्म निर्देशक और अभिनेत्री मंदिरा बेदी के जीवन साथी राज कौशल का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. प्यार में कभी कभी और शादी का लड्डू जैसी कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके राज का अचानक इस दुनिया से जाना काफी चौंकाने वाला था. राज कौशल ने फिल्मों के साथ ही कई टीवी विज्ञापन भी डायरेक्ट किए थे. राज का अंतिम संस्कार पत्नी मंदिरा बेदी ने किया. उनके दो बच्चे भी हैं.

राजीव कपूर 

0pp3nvn
दिवंगत ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का इस साल 9 फरवरी को कार्डियक अरेस्ट के कारण 59 साल की उम्र में निधन हो गया था. राजीव कपूर अभिनेता होने के साथ ही साथ निर्माता और निर्देशक भी थे. फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली' से वे में चर्चा में आए थे. 
श्रवण राठौड़ 
jaquclk8

जबरदस्त संगीत से फिल्मों में जान फूंक देने वाली नदीम श्रवण की जोड़ी कई सालों तक बॉलीवुड पर राज करती रही. नदीम-श्रवण की ये जोड़ी इस साल टूट गई, श्रवण राठौड़ कोरोना के शिकार हो गए थे और 23 अप्रैल को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. फिल्म आशिकी में उनका दिया संगीत आज भी लोगों की जुबां पर है. 

अमित मिस्त्री 


टीवी जगत के मशहूर सितारे अमित मिस्त्री भी इस साल इस दुनिया को छोड़ गए. 23 अप्रैल को हार्ट अटैक आने की वजह से अमित का निधन हो गया था. फिल्म एक चालीस की लास्ट लोकल, शोर इन द सिटी, 99, यमला पगला दीवाना, ए जेंटलमैन में अमित ने अहम किरदार निभाए. इसके साथ ही टीवी पर भी इनकी बेहतरीन अदाकारी नजर आई. 

रिंकू सिंह निकुंभ 

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल' में नजर आई रिंकू सिंह निकुंभ भी इसी साल दुनिया को छोड़ गईं. ‘चिड़ियाघर' और ‘मेरी हानिकारक बीवी' जैसे टीवी सीरियल्स में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकीं रिंकू का निधन मात्र 35 साल की उम्र में हो गया.  

ये भी देखें: शमिता शेट्टी ने घर में किया डांस, बदल गया घर का माहौल

(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Celebrities Who Died In 2021, Celebs Death 2021, Tv Celebs Death In2021, Bollywood Celebs Death In 2021, Sidharth Shukla, Rajiv Kapoor, Surekha Sikri, Raj Kaushal, Dilip Kumar, Amit Mistry, Year Ender 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com