विज्ञापन

Bigg Boss 20 News: बिग बॉस 20 में सलमान खान होंगे मेहरबान, नए सीजन में कंटेस्टेंट नहीं इन्हें मिलेगा खास वरदान

Bigg Boss के नए सीजन का नया पोस्टर मेकर्स ने रिलीज किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. इसमे सलमान खान ने संकेत दिया है कि इस बार दर्शकों को भी खास ताकत मिलने वाली है, जिससे खेल और रोमांचक बन जाएगा.

Bigg Boss 20 News: बिग बॉस 20 में सलमान खान होंगे मेहरबान, नए सीजन में कंटेस्टेंट नहीं इन्हें मिलेगा खास वरदान
Bigg Boss New poster
instagram

Bigg Boss New PosterRelease: बिग बॉस का  20वां सीजन (Bigg Boss Season 20)  6 सितंबर से शुरू होने वाला है, जिसे लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बेहद हाई हुआ है. और इसी उत्साह को बनाए रखने के लिए इसके मेकर्स लगातार शो के नए पोस्टर और प्रोमो को शेयर कर रहे है. इसी कड़ी में फिर से इसके मेकर्स मे एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें एक सबसे दिलचस्प बात देखने को मिली है, कि इसके मेकर्स ने इस बार दर्शकों के लिए भी कुछ खास प्लान किया गया है.

जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुए इस पोस्टर में सलमान खान ने शो के फैंस के लिए एक इशारा दिया है. जिसमें लिखा है Bhai ka vardaan, fans pe meherbaan 😎✨

Stay tuned! 👀

#BiggBoss starts 6th September on @jiohotstar and @colorstv

#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar

फैंस को मिलेगा फैसला लेने का मौका

पोस्टर में लमान खान अपने उसी धाकड़ अंदाज में  दिख रहे है.  जिसके पोस्टर को देख कर यही लग रहा है कि यह सीजन पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव और रोमांचक होने वाला है. क्योंकि शेयर किए पोस्टर से कयास लगाया जा रहा है कि हर सीजन में दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को वोट देकर सपोर्ट करते हैं, लेकिन इस बार शायद कहानी कुछ अलग नजर आ रही है. मेकर्स शो में ऐसे ट्विस्ट लाने की तैयारी में हैं, जहां दर्शकों की राय और फैसले खेल की दिशा बदल सकते हैं.यानी घर के अंदर होने वाले ड्रामे, दोस्ती, दुश्मनी और रणनीतियों पर फैंस का प्रभाव पहले से ज्यादा देखने को मिल सकता है.

सलमान खान ने बढ़ाया एक्साइटमेंट का स्तर

पोस्टर की पहली झलक में सलमान खान अपने पुराने दमदार अंदाज में नजर आ  रहे है. जिसमें दिए गए हिट के अनुसार, फैंस अब यह जानने को बेताब हैं कि आखिर वह कौन सा "वरदान" है, जो उन्हें इस सीजन में मिलने वाला है. क्योंकि अभी तक इसे लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की.

कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर भी बढ़ी नजरें

बता दें कि मेकर्स ने अभी तक सभी कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के नाम चर्चा में हैं. हर साल की तरह इस बार भी टीवी, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों के घर में आने की उम्मीद जताई जा रही है. जिसका रिलीज से पहले कंटेस्टेट के नामों से पर्दा उठा दिया जाएगा.

आपके लिए और भी

KBC का एक करोड़ी सवाल, कौन से क्रिक्रेटर एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में एक ही गेंदबाज की हैट्रिक का शिकार बनने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं? पता है जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Salman Khan, TV Reality Show, Television, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com