यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसने 5 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में पार कर लिया है और अब 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है. हालांकि 5 दिन में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को मिक्स रिव्यू और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. इसी बीच यश की मां पुष्पा अरुणकुमार ने इनडायरेक्टली प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के पुराने कमेंट पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा था, 'केजीएफ से पहले यश कौन था?'
यश की मां ने क्या कहा?
यश की मां ने हाल ही में एक प्रेसमीट में कहा, केजीएफ से पहले यश ने पांच बैक टू बैक हिट दी थी. तो अगर वह एक आम इंसान होता या कोई मामूली इंसान है जैसा कि आप कहते हैं, तो फिर आपको उससे खतरा क्यों महसूस होता है? वह कोई आतंकवादी नहीं है. यह पूछने की जरूरत नहीं है कि KGF से पहले वह कौन था. उसने उससे पहले भी अच्छी फिल्में दी थीं. इसके अलावा, कुछ दूसरों के उलट, वह कोई अमीर परिवार में पैदा नहीं हुआ था. वह एक बस ड्राइवर का बेटा है, जिसने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है. एक मां के तौर पर, मुझे उस पर गर्व है."
#Yash's Mother Reacts to #AlluAravind's Statements on Yash! 🚨
— Rangasthalam (@RangasthalamIN) August 30, 2026
“My son is not a terrorist. He was born and brought up in Karnataka. He came from an ordinary family and reached this position through his own journey. Why are you afraid of his growth?”
She also indirectly… pic.twitter.com/4zetNei0e9
ये भी पढ़ें- समय रैना के सपोर्ट में मनोज बाजपेयी, इंडियाज गॉट लेटेंट 2 पर बोले- हमें ह्यूमर रखना चाहिए
अल्लू अरविंद ने कही थी ये बात
कॉन्ट्रोवर्सी 2023 में शुरू हुई थी. जब दिग्गज तेलुगू प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद, जो कि पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन के पापा हैं. उन्होंने केजीएफ की सक्सेस पर कहा था कि इस फ्रेंचाइज से पहले उन्हें कौन जानता था. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के विशाल पैमाने और प्रोडक्शन वैल्यू ने इसकी सफलता में योगदान दिया.
यश ने दिया था रिएक्शन
पिछले दिनों टॉक्सिक की रिलीज से पहले यश ने रजत शर्मा की आप की अदालत में अल्लू अरविंद के कमेंट पर रिएक्शन देते हुए कहा कि फिल्म की सक्सेस किसी एक व्यक्ति के कारण नहीं है. "मेरा मानना है कि फिल्म सिर्फ प्रोड्यूसर की नहीं होती. फिल्म पर कई लोग काम करते हैं, लेकिन अक्सर ज्यादातर क्रेडिट एक्टर को ही मिलता है. चाहे वह सपोर्टिंग एक्टर हो, राइटर हो या टीम का कोई और सदस्य, हर कोई कड़ी मेहनत करता है. लेकिन अगर एक्टर उस चीज को ठीक से नहीं निभा पाता, जो उसके लिए तैयार की गई है, तो फिल्म शायद सफल न हो पाए."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं