विज्ञापन

मम्मी के साथ दिख रही यह बच्ची है सुपरस्टार, बाप और बेटे दोनों की बनी हीरोइन, एक फिल्म में तो बनी थी रेखा की मां, पहचाना ?

फोटो में मां संग दिख रही इस एक्ट्रेस ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी काम किया है.

मम्मी के साथ दिख रही यह बच्ची है सुपरस्टार, बाप और बेटे दोनों की बनी हीरोइन, एक फिल्म में तो बनी थी रेखा की मां, पहचाना ?
मम्मी के साथ दिख रही यह बच्ची है सुपरस्टार
नई दिल्ली:

साउथ सिनेमा में कई एक्ट्रेस हैं, जो अपनी खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. कई एक्ट्रेस तो ऐसी हैं, जो फिल्मों में अपनी चुलबुला हट और अठखेलियों से दिल जीत लेती हैं और कुछ ऐसी भी हैं, जो रील लाइफ में बहुत सीरियस रोल करती हैं. इस तस्वीर में अपनी मां के साथ दिख रही यह एक्ट्रेस खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अपनी एक्टिंग से भी दिल जीत लेती हैं. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में यह एक्ट्रेस बीते 13 सालों से एक्टिव हैं और मास स्टार नागार्जुन व उनके बेटे नागा चैतन्य के साथ-साथ महेश बाबू, मोहनलाल, थलपति विजय समेत कई बड़े साउथ सुपरस्टार संग काम कर चुकी हैं. वह महानती में रेखा की मां का रोल कर चुकी हैं. आज शादी के बाद भी यह एक्ट्रेस फिल्मों में एक्टिव हैं और इसकी झोली में तीन फिल्में हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं ये साउथ हसीना.  


स्टार बाप-बेटे की जोड़ी संग किया काम
अगर आप अभी भी अपनी मां के साथ बैठी इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए हम बताते हैं आखिर कौन हैं यह एक्ट्रेस. बेबी जॉन, भोला शंकर, दशहरा, सरकारू वारी पाटा, मिस इंडिया, महानती और सरकार जैसी दमदार फिल्मों में काम कर चुकी यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कीर्ति सुरेश हैं. कीर्ति ने साल 2013 में फिल्म गीतांजली से डेब्यू किया था. इससे पहले वह बतौर चाइल्ड स्टार कई फिल्में कर चुकी थीं. वह सिनेमा में अपने शानदार 13 साल पूरे कर चुकी हैं. उन्होंने टॉलीवुड के मास स्टार नागार्जुन संग फिल्म मनमाधुदू 2 में काम किया था और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ फिल्म महानती (2018) में नजर आई थीं. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असर छोड़ गई थी. एक्ट्रेस को पिछली बार फिल्म रिवोल्वर रीटा (2025) में देखा गया था.

शादी के बाद भी फिल्मों में एक्टिव

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में इंडियन बिजनेसमैन एंटनी थाटिल से शादी रचाई थी. कीर्ति की शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं, जिसमें थलपति विजय भी पहुंचे थे. कीर्ति ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी और अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. शादी के बाद के भी कीर्ति फिल्मों में एक्टिव हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों में कन्निवेड़ी, थोट्ट्म और राउडी जनार्दन शामिल हैं. राउडी जनार्दन में वह टॉलीवुड स्टार विजय देवरकोंडा संग नजर आंएगी. यह फिल्म सितंबर 2026 में रिलीज होने जा रही है.

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और

ढाई दशक तक कॉमेडी से दिलों पर किया राज, अमिताभ, सलमान, किंग खान और आमिर के साथ दी ब्लॉकबस्टर फिल्में, अब जेल में काट रहा है सजा, पहचाना ?

जब अमिताभ बच्चन ने की थी राजपाल यादव की तारीफ, 'अता पता लापता' इवेंट में एक्टर के स्ट्रगल के बारे में की थी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Keerthy Suresh, Keerthy Suresh Films, Keerthy Suresh Acting, Keerthy Suresh Affairs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com