विज्ञापन

राजेश खन्ना का वो घर, जहां बीता था काका का बचपन, अब टूट चुकी हैं खिड़कियां और गिरीं दीवारें!

rajesh khanna amritsar house Video: राजेश खन्ना का बंगला आशीर्वाद तो तस्वीरों और वीडियो में सभी ने देखा है, पर क्या आपने काका का वो घर देखा है जहां वो बचपन में रहा करते थे. सोशल मीडिया पर उस घर का वीडियो वायरल हो रहा है.

राजेश खन्ना का वो घर, जहां बीता था काका का बचपन, अब टूट चुकी हैं खिड़कियां और गिरीं दीवारें!
rajesh khanna amritsar house: कचरे के ढेर से ढका राजेश खन्ना का घर
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में राजेश खन्ना का नाम हमेशा एक दिग्गज अभिनेता के तौर पर लिया जाता है. अक्षय कुमार के ससुर राजेश खन्ना का स्टारडम ही अलग था.  आराधना, इत्तेफाक, कटी पतंग, आनंद, बावर्ची, हाथी मेरे साथी जैसी तमाम हिट फिल्में देने वाले काका ने जिंदगी बड़े शान से जी और उन्हें आखिरी विदाई भी बड़े शान से दी गई. राजेश खन्ना का ना सिर्फ करियर बल्कि उनका बंगला ‘आशीर्वाद' भी हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. हालांकि एक्टर के जाने के बाद ये घर 2014 में एक बिजनेसमैन को बेच दिया गया और 2016 में इसे तोड़कर यहां एक नई बिल्डिंग बना दी गई. लेकिन उनके घर से जुड़े तमाम किस्से आज भी फिल्मी दुनिया की गलियों में घूमते रहते हैं. वहीं अब उनके पुराने घर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर आपका दिल टूट जाएगा.

परिवार के साथ यहां रहते थे काका, आज है ऐसी हालत

राजेश खन्ना के बंगले ‘आशीर्वाद' के बारे में तो लगभग सभी जानते हैं पर क्या आपने कभी एक्टर का अमृतसर वाला घर देखा है जहां वो अपने माता-पिता के साथ रहा करते थे. वो घर, जहां राजेश खन्ना ने अपना बचपन बिताया और फिर जवानी मुंबई के नाम कर दी. उस घर का एक वीडियो अब वायरल हो रहा जिसे अमृतसर के किसी लोकल ने अपने फोन से रिकॉर्ड किया है. वीडियो में घर की हालत बहुत जर्जर दिखाई दे रही है.

कचरे ढेर से ढका, विराना पड़ा घर

कथित वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़के की आवाज बैकग्राउंड में सुनाई दे रही है जो कहता है ‘आप जो ये बंगला देख रहे हैं ये बंगला है राजेश खन्ना जी का जो 90s के सुपरस्टार थे. ये वही घर है जहां काका अपने परिवार के साथ बचपन में रहा करते थे.' वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि इस घर में कई सालों से कोई नहीं आया है. घर बहुत खराब स्थिति में नजर आ रहा है. घर के सारे दरवाजे टूटे हुए हैं, सारी खिड़कियां टूटी हुई हैं, बालकनी लटक गई है, घर के आगे कचरे का ढेर पड़ा है. कुल मिलाकर इसे देखकर ही पता चल रहा है कि राजेश खन्ना के जाने के बाद इस घर में कोई नहीं रहा.

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajesh Khanna, Rajesh Khanna Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com