विज्ञापन
This Article is From May 18, 2023

गोविंदा के गाने पर महिला ने रेलवे स्टेशन पर झूमकर किया ऐसा डांस, देखने वालों की छूट गई ट्रेन

एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की लाल साड़ी में एक महिला गोविंदा के गाने 'आपके आ जाने से' पर सिर पर पल्लू रख रेलवे स्टेशन पर डांस करती दिखाई दे रही है.

गोविंदा के गाने पर महिला ने रेलवे स्टेशन पर झूमकर किया ऐसा डांस, देखने वालों की छूट गई ट्रेन
महिला ने रेलवे स्टेशन पर गोविंदा के गाने पर ऐसा किया झूमकर डांस
नई दिल्ली:

गोविंदा के गानों का क्रेज तो हर किसी को है. गोविंदा ने अपनी फिल्मी सफर में एक से एक हिट फिल्में और गाने दिए हैं. आज भी लोग उनके गानों को बेहद पसंद करते हैं. वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की महिला रेलवे स्टेशन पर खड़ी है और वह सिर पर पल्लू रख गोविंदा के गाने पर झूम कर डांस करती दिखाई दे रही है. यकीनन आप भी इस वीडियो को देख महिला को देखते ही रह जाएंगे.

एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की लाल साड़ी में एक महिला गोविंदा के गाने 'आपके आ जाने से'  पर सिर पर पल्लू रख रेलवे स्टेशन पर डांस करती दिखाई दे रही है. कभी गोविंदा के स्टेप्स फॉलो करती दिखाई दे रही है तो कभी गिटार का स्टेप पर रही है. महिला का डांस इतना मनोरंजक है की अपनी ट्रेन पकड़ने जा रहे पैसिंजर भी महिला का डांस देखने के चक्कर में अपनी ट्रेन मिस कर बैठते हैं. 

वीडियो में देखा जा सकता है की महिला के पीछे खड़े लोग भी उनके स्टेप्स को फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं महिला भी सब कुछ छोड़ मस्ती में अपना डांस इंजॉय कर रही है. इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- क्या बात है आंटी आपका डांस देख कर चेहरे पर स्माइल आ गई. तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- अच्छा लगा आज भी ऐसे लोग हैं जो सच में दुनियादारी भूल अपनी लाइफ जीते हैं.
 

VIDEO: वेब सीरीज 'हैलो' में की गई कलर ब्लाइंड कास्टिंग : शबाना आजमी

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virla Dance Video, Govinda Songs, Lady Dance On Railway Station, Woman Dance On Govinda Songs, Lady Dance Video Viral, Lady In Red Saree, Disco Dance, Railway Station, Railway Station Dance Video Viral, Woman Dance Wore Saree, Railway Station Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com