विज्ञापन

गोविंदा के साथ क्यों हुई ये नाइंसाफी? चार साल पहले अक्षय कुमार भी झेल चुके हैं ये दर्द

क्या भागम भाग की कल्पना गोविंदा के बिना की जा सकती है? क्या गोविंदा के बावला वाले कैरेक्टर का कोई सॉलि़ड विकल्प हो सकता है? अगर आपके पास भागम भाग का बावला ही नहीं है तो फिल्म के सीक्वल की जरूरत क्या है?

गोविंदा के साथ क्यों हुई ये नाइंसाफी? चार साल पहले अक्षय कुमार भी झेल चुके हैं ये दर्द
गोविंदा के साथ क्यों हुई ये नाइंसाफी? चार साल पहले अक्षय कुमार भी झेल चुके हैं ये दर्द

क्या भागम भाग की कल्पना गोविंदा के बिना की जा सकती है? क्या गोविंदा के बावला वाले कैरेक्टर का कोई सॉलि़ड विकल्प हो सकता है? अगर आपके पास भागम भाग का बावला ही नहीं है तो फिल्म के सीक्वल की जरूरत क्या है? लेकिन बॉलीवुड का यही दस्तूर है. यहां सिर्फ सीक्वल बनाने के नाम पर टाइटल को कैश कराया जाता है और सितारों को बदल दिया जाता है. इसकी मिसाल भूल भुलैया फ्रेंचाइजी रही है तो जहां अक्षय कुमार को फिल्म से दूध से मक्खी की तरह निकाल दिया गया था. उनकी जगह लिया गया था कार्तिक आर्यन को. अब अपने करियर के उस दौर में गोविंदा को फिल्म से दूर कर दिया गया है जब उन्हें एक सॉलिड फिल्म की दरकार है.

ये भी पढ़ें: Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, छठे दिन फिल्म ने कमाए इतने रुपये

भागम भाग में इस एक्टर की एंट्री

2006 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म भागम भाग आज भी लोगों के दिलों में बसती है. अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की इस मस्ती भरी जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था. अब 20 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बनने की खबर आई है, लेकिन इसमें बड़ा बदलाव हो गया है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी फिल्म में नजर आएंगे. अक्षय कुमार और परेश रावल अपने पुराने किरदारों में वापस लौट रहे हैं. निर्देशक राज शांडिल्या इस नई कहानी को संभाल रहे हैं. फिल्म की कहानी पहले जैसी नहीं होगी. यह एक नई कॉमेडी होगी, जिसमें गलतफहमियां, भूल-भुलैया और खूब सारा हंगामा होगा. शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होने वाली है.

Bhagam Bhag 2: Manoj Bajpayee Replaces Govinda ( So Many Sequels btw )
by u/Mental-Dinner-6827 in BollyBlindsNGossip

नाराज हुए फैंस

फिल्म के इस बदलाव की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली. खासकर रेडिट पर फैंस काफी नाराज दिखे. एक पोस्ट में यूजर्स ने लिखा कि गोविंदा के बिना फिल्म का कोई मतलब नहीं बनता. कई लोगों का कहना है कि मनोज बाजपेयी बहुत अच्छे एक्टर हैं, लेकिन गोविंदा की तरह कॉमेडी नहीं कर पाएंगे. एक यूजर ने तो कहा, "फिल्म को ही बंद कर देना चाहिए." दूसरे ने लिखा, "गोविंदा को वापस बुलाना चाहिए था." फैंस मानते हैं कि अक्षय-गोविंदा-परेश रावल की केमिस्ट्री ही मूल फिल्म की जान थी. गोविंदा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. उनकी आखिरी फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई थी. कई फैंस चाहते हैं कि वे वापसी करें. हालांकि, अभी तक किसी भी स्टार या मेकर्स की तरफ से इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com