विज्ञापन

गोविंदा ने इस डायरेक्टर के साथ की 17 फिल्में, 17 की 17 हिट! हीरो नंबर वन के लेट आने की आदत पर दिया साथ

गोविंदा ने कई हिट डायरेक्टर्स के साथ काम किया. लेकिन डेविड धवन के साथ उनकी ज्यादातर हिट फिल्में हैं, जो आज भी दर्शकों के बीच फेमस हैं. 

गोविंदा ने इस डायरेक्टर के साथ की 17 फिल्में, 17 की 17 हिट! हीरो नंबर वन के लेट आने की आदत पर दिया साथ
गोविंदा ने डेविड धवन के साथ दी हिट फिल्में
नई दिल्ली:

गोविंदा 80 से 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. वहीं उन्हें बॉलीवुड का हीरो नंबर वन कहा जाता है, जिन्होंने बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर्स के साथ काम किया है. वहीं कई लोगों ने उनके सेट पर लेट आने की शिकायत भी की. लेकिन अब उन्हें सपोर्ट करने वह डायरेक्टर आए, जिन्होंने गोविंदा के साथ 17 फिल्मों में काम किया. हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर डेविड धवन की, जिन्होंने गोविंदा के साथ हीरो नंबर वन, बडे मियां छोटे मियां और शोला और शबनम जैसी फिल्मों में काम किया और वह हिट भी नहीं और दर्शकों को आज भी पसंद आती है. 

डेविड धवन ने किया गोविंदा का सपोर्ट

Latest and Breaking News on NDTV

हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे डायरेक्टर डेविड धवन ने गोविंदा की तारीफ की. उन्होंने कहा, 17 फिल्में मैंने उनके साथ की हैं और मैं मानता हूं कि गोविंदा बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया. आउटस्टैंडिंग. इस पर वरुण धवन कहते हैं, अब जो भी सीन लिखा जाता है उनको याद आती है चीची भैया की (गोविंदा) अगर चीची होते तो वह कैसे करते. 

ये भी पढे़ं- रात में शूटिंग नहीं करता था सुपरस्टार, शाम 7 बजे के बाद कर लेता था पैकअप, डायरेक्टर ने सुनाई स्क्रिप्ट तो गाड़ी से दिया था उतार

गोविंदा के पक्चुएलिटी पर कही ये बात

Latest and Breaking News on NDTV

गोविंदा की तारीफ करते हुए और सपोर्ट में डेविड धवन ने कहा, मैं आपको यह बताना चाहता हूं. लोग बोलते हैं ना लेट आता है सेट पर आ कौन नहीं लेट आता है. लेट आना छोड़िए. वो आता है अपना काम खत्म करके जाता है. आगे डेविड धवन ने पार्टनर फिल्म का किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा, आप विश्वास नहीं करेंगे. वह आए और सीन के लिए पूछा. उन्होंने कहा, सेटअप मत करो अभी. एक काम करो. यह सीन है. मुझे परफॉर्म करते हुए देखो. मैं एक टेक में करुंगा. यह पार्टनर फिल्म थी. उन्होंने सीन में हर तरह के एक्रोबेटिक्स किया. आप विश्वास नहीं करेंगे. उन्होंने मुझे सीन एडिट करने के लिए कहां जैसा मैं चाहता था. अनबिलिवेबल. गोविंदा लाजवाब हैं. 

गोविंदा और डेविड धवन की 17 फिल्में

Latest and Breaking News on NDTV

1. 1989 में रिलीज हुई ताकतवर, जो औसत थी. 
2. 1990 में रिलीज हुई स्वर्ग, जो हिट थी. 
3. 1992 में रिलीज हुई शोला और शबनम, जो हिट थी. 
4. 1993 में रिलीज हुई आंखें ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी. 
5. 1994 में रिलीज हुई राजा बाबू सुपर हिट थी. 
6. 1995 में रिलीज हुई कुली नंबर 1 सुपर हिट थी. 
7. 1996 में रिलीज हुई साजन चले ससुराल  सुपर हिट थी. 
8. 1997 में रिलीज हुई बनारसी बाबू फ्लॉप फिल्म थी. 
9. 1997 में रिलीज हुई दीवाना मस्ताना हिट थी. 
10. 1997 में रिलीज हुई हीरो नं. 1 सुपर हिट थी. 
11.  1998 में रिलीज हुई बड़े मियां छोटे मियां हिट फिल्म थी. 
12. 1999 में रिलीज हुई हसीना मान जाएगी हिट फिल्म थी. 
13. 2000 में रिलीज हुई कुंवारा Below Average फिल्म थी. 
14. 2001 में जोड़ी नं. 1 रिलीज हुई, जो हिट थी. 
15. क्यों की... मैं झूठ नहीं बोलता 2001 में रिलीज हुई थी, जो फ्लॉप हुई. 
16. 2003 में रिलीज हुई एक और एक ग्यारह औसत थी. 
17. 2007 में रिलीज हुई पार्टनर ब्लॉकबस्टर थी. 

ये भी पढे़ं- देओल फैमिली का वो बेटा, जो शराब के नशे में रहता था डूबा, आज नेटवर्थ के मामले में है परिवार में सबसे अमीर 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com