मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि पद्म श्री अवॉर्ड नहीं, बल्कि गोविंदा (Govinda) और सलमान खान (Salman Khan) जैसे सितारों को सुबह 5 बजे शूटिंग सेट पर बुलाकर फिल्म समय पर पूरी करना है. यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए खास पहचान रखने वाले प्रियदर्शन, ने यह बात मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में कही. इस तरह प्रियदर्शन ने वो काम कर दिखाया था जो बड़े-बड़े डायरेक्टर नहीं कर सके थे. लेकिन कैसे?
यह भी पढ़ें: ऑस्कर के 6 धुरंधर, चार बार जीता ऑस्कर अवॉर्ड, एक बार भी लेने नहीं गई ये एक्ट्रेस

प्रियदर्शन ने खोला राज
प्रियदर्शन ने बताया कि जब उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड मिला, तो एक पत्रकार ने पूछा कि क्या यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं, मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि गोविंदा और सलमान खान को सुबह 5 बजे उठाकर फिल्म समय पर पूरी करना है.' उन्होंने आगे कहा कि गोविंदा की लेट आने की आदत के बारे में उन्होंने सुना था, इसलिए उन्होंने गोविंदा से साफ कह दिया था कि अगर समय पर नहीं आ सकते तो फिल्म मत करो. लेकिन गोविंदा हर दिन समय पर पहुंचे और शूटिंग मजेदार रही.

भागम भाग में गोविंदा के साथ किया काम
यह खुलासा प्रियदर्शन की फिल्म ‘भगम भाग' के संदर्भ में आया, जिसमें गोविंदा ने अक्षय कुमार के साथ काम किया था. यह 2006 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया. प्रियदर्शन ने बताया कि उन्होंने गोविंदा को अपनी लाइनें खुद ऐड करने से भी मना किया था, क्योंकि स्क्रिप्ट पहले से तैयार थी. गोविंदा ने उनकी बात मानी और फिल्म एक ही शेड्यूल में पूरी हो गई.

प्रियदर्शन की ‘क्यों कि…' में सलमान खान थे एक्टर
सलमान खान के साथ प्रियदर्शन ने ‘क्यों कि…' (2005) फिल्म में काम किया था. सलमान भी अपनी लेट लतीफी के लिए मशहूर थे, लेकिन वे समय पर पहुंचे. प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान ने मजाक में कहा, 'अगली बार फिल्म बनाओगे तो 5 बजे नहीं आऊंगा.' यह फिल्म एक इमोशनल ड्रामा थी, जिसमें सलमान की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था.
"When I got my #PadmaShri, someone asked me, ‘Is this biggest achievement?'
— Whynot Cinemas (@whynotcinemass_) March 15, 2026
I said NO. My biggest achievement is getting #Govinda and #SalmanKhan at 5 in the morning and finishing the film."
– #Priyadarshan | #BhootBangla pic.twitter.com/f9EbDA9ZuL
प्रियदर्शन की हिंदी फिल्में
प्रियदर्शन बॉलीवुड में 30 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, जिनमें ‘हेरा फेरी', ‘हंगामा', ‘भूल भुलैया' जैसी हिट्स शामिल हैं. वे मलयालम सिनेमा से बॉलीवुड आए और अपनी अनोखी कॉमेडी स्टाइल से फेमस हुए. हाल ही में वे अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला' की प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी जॉनर की है और 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं