विज्ञापन

कौन है धुरंधर का 'रेनमैन', जिसने आदित्य धर की प्लानिंग पर फेर दिया था पानी, 57 दिन बाद खुला राज

धुरंधर एक्टर आर. माधवन ने 'धुरंधर' के सेट का मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने आदित्य धर की प्लानिंग पर 'पानी' फेरने के बारे में बताया. 

कौन है धुरंधर का 'रेनमैन', जिसने आदित्य धर की प्लानिंग पर फेर दिया था पानी, 57 दिन बाद खुला राज
धुरंधर के रेनमैन कहलाते थे आर माधवन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के स्टार आर. माधवन अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. सोमवार को उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' के सेट से एक दिलचस्प और मजेदार अनुभव साझा किया. ये किस्सा फिल्म की शुरुआती शूटिंग से जुड़ा है, जब प्रकृति ने निर्देशक के बनाए हुए प्लान को बदल दिया. माधवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनके आने पर सेट पर बारिश शुरू हो गई और यह बारिश फिल्म के पहले शॉट को और भी खास बना गई. वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ''खूबसूरत लेह और लद्दाख. ये दिन धूप वाला होना चाहिए था, लेकिन लगता है, मैं जहां भी जाता हूं, बारिश लेकर आता हूं.''ट

रेनमैन कहलाते थे आर माधवन

माधवन ने लिखा, "आदित्य हमेशा चाहते थे कि यह दिन धूप वाला और नीले आसमान वाला हो, ताकि सुंदरता और इसके दूसरे पक्ष का अंतर दिखाई दे. लेकिन मेरी वजह से बारिश आ गई, क्योंकि मुझे सेट पर 'रेनमैन' कहा जाता है." माधवन ने आगे कहा, ''हर बार जब मैं सेट पर आता हूं, तो जोरदार बारिश होती है, लेकिन यह ग्रे आसमान और बारिश वाला सीन पहले शॉट के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ. मेरा मानना है कि कभी-कभी जो चीज हमें मिलती है, वही सबसे सही होती है, क्योंकि उसके पीछे कोई बड़ी योजना होती है.''

ये भी पढें- धुरंधर के सेट पर कुछ ऐसा होता था रणवीर सिंह का लाव लश्कर, हमजा एक और वैनिटी वैन तीन

धुरंधर के बारे में

फिल्म 'धुरंधर' में माधवन के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में हैं. कहानी एक अंडरकवर भारतीय जासूस के इर्द‑गिर्द घूमती है, जो कराची के आपराधिक नेटवर्क और पाकिस्तान की राजनीतिक ताकतों में घुसपैठ करता है. उसका मकसद भारत पर हमला करने वाले आतंकवादी नेटवर्क को ढूंढना और उन्हें खत्म करना है. कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें 1999 की आईसी-814 हाइजैकिंग, 2001 का भारतीय संसद हमला, 2008 के मुंबई हमले और पाकिस्तान के ऑपरेशन लियारी से जुड़ी घटनाएं आदि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Box Office Report: धुरंधर की सुनामी के बीच सनी देओल की बॉर्डर 2 ने मारी दहाड़, चार दिन में फीकी पड़ी मर्दानी 3

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com