विज्ञापन

Box Office Report: धुरंधर की सुनामी के बीच सनी देओल की बॉर्डर 2 ने मारी दहाड़, चार दिन में फीकी पड़ी मर्दानी 3

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल बॉर्डर 2 दहाड़ रही है. इस बीच 30 जनवरी को मर्दानी 3 भी थियेटर्स में आई लेकिन शुरुआत धीमी रही. वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर है जो अब कहीं जाकर करीब 60 दिन बाद थियेटर से उतरती नजर आ रही है. इस बीच नजर डालते हैं इन फिल्मों की चार दिन की कलेक्शन पर.

Box Office Report: धुरंधर की सुनामी के बीच सनी देओल की बॉर्डर 2 ने मारी दहाड़, चार दिन में फीकी पड़ी मर्दानी 3
Border 2, Mardaani 3, Dhurandhar Box Office Collection
Social Media
नई दिल्ली:

इस वक्त अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात हो तो हर किसी की जुबान पर एक ही नाम होगा. ये नाम है धुरंधर. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई और रिलीज के 55-56 दिन बाद भी थियेटर्स से बाहर नहीं हुई थी. 23 जनवरी 2026 को जब सनी देओल बॉर्डर 2 लेकर आए तब कहीं जाकर दर्शकों में एक शिफ्ट देखने को मिला. बॉर्डर 2 की शानदार ओपनिंग और कमाई ने दिखाया कि साल 2026 को उसकी पहली बड़ी फिल्म मिल चुकी है. बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और ये फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. बस यही पेस बना रहे तो फिल्म बहुत जल्द 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में कितनी हुई कमाई

कमाई की अगर बात करें तो किसी भी फिल्म के लिए शुरुआत काफी क्रूशियल मानी जाती है. वहीं अगर बात करें धुरंधर और बॉर्डर 2 की तो इन दोनों ही फिल्मों के लिए यही शुरुआत काफी धमाकेदार रही. केवल तीन नहीं इन फिल्मों के लिए 5 दिन बड़े ही शानदार रहे. जिस वजह से इन्हें बढ़त बनाने में कामयाबी मिली.

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल की बॉर्डर 2 ने ताबड़तोड़ कमाई से इन 10 वॉर फिल्मों को चटाई धूल, बनी नंबर-1

धुरंधर का बजट और चार दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल के लीड रोल वाली धुरंधर ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ ये फिल्म करीब 1428 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो ये 250 से 475 करोड़ के बीच बनी है. इसमें धुरंधर 2 का बजट भी शामिल हैं. अब कमाई की तरफ देखें तो धुरंधर ने पहले दिन (5 दिसंबर) 28 करोड़, दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़ और चौथे दिन 23.25 करोड़ रुपये कमाए.

Rani

Rani
Photo Credit: Rani

बॉर्डर 2 का बजट और चार दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी और सनी देओल के लीड रोल वाली बॉर्डर 2 का बजट विकिपीडियो पर करीब 275 करोड़ बताया जा रहा है. बॉर्डर 2 ने पहले दिन यानी कि 23 जनवरी को 30 करोड़ की ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन 54.5 करोड़ और चौथे दिन 59 करोड़ की कलेक्शन की थी.

मर्दानी 3 का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रानी मुखर्जी के लीड रोल वाली फिल्म मर्दानी 3 की बात करें तो ये बॉक्स ऑफिस पर एवरेज ही रही है. 60 करोड़ के बजट में बनी मर्दानी ने संडे यानी 1 फरवरी को थोडा उछाल देखने को मिला लेकिन वह भी कुछ खास फायदा पहुंचाता नहीं दिख रहा है. 30 जनवरी यानी पहले दिन मर्दानी 3 ने 4 करोड़ की कलेक्शन की. दूसरे दिन मर्दानी 3 के खाते में 6.25 करोड़ आए. तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कलेक्शन हुई. वहीं चौथे दिन यानी सोमवार 2 फरवरी को सैकनिल्क पर दिए अनुमान के हिसाब से फिल्म के खाते में 0.04 करोड़ कमाए हैं. देखना होगा कि ये आकंड़े कितनी बढ़त बना पाते हैं.

यह भी पढ़ें: Border का 9 मिनट लंबा वो गाना, गाते-गाते अनु मलिक के गले से निकल गया था खून

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com