विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2023

कौन हैं अनुराग कश्यप के दामाद शेन ग्रेगोइर ? क्या करते हैं...कौनसी कंपनी चलाते हैं ?

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप के मंगेतर शेन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन नहीं है तो फिर वो क्या करते हैं ?

कौन हैं अनुराग कश्यप के दामाद शेन ग्रेगोइर ? क्या करते हैं...कौनसी कंपनी चलाते हैं ?
आलिया कश्यप और शेन की सगाई हो चुकी है
नई दिल्ली:

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की सगाई हो गई है. आलिया ने अपने मंगेतर शेन ग्रेगोइर के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और इसके बाद तो एक के बाद एक बधाई वाले कमेंट्स की लाइन लग गई है. फिल्म मेकर की बेटी यूं तो लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं लेकिन उनकी सगाई की पार्टी में स्टार्स और स्टार किड्स की काफी भीड़ दिखी. अब ये सब तो ठीक है लेकिन आखिर अनुराग कश्यप के होने वाले दामाद हैं कौन ? अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं क्योंकि वो हमारे देश से नहीं हैं...तो चलिए हम बताते हैं कि आखिर शेन हैं कौन ?

कौन हैं शेन ??

शेन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. वह दूर-दूर तक इससे जुड़े नहीं हैं. वो एक अमेरिकी बिजनेस मैन हैं. शेन Rocket Powered Sound नाम की एक सॉफ्टवेयर कंपनी के फाउंडर हैं. दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. आलिया ने बताया था कि हिंज नाम की एक ऐप पर पहले आप स्वाइप करते हैं फिर लाइक सेक्शन में जाकर आप देख सकते हैं कि आपके प्रोफाइल को किस किसने लाइक किया है. अब आप चाहें तो वापस लाइक कर सकते हैं या इग्नोर कर सकते हैं...इस लाइक और स्वाइप की स्टेज पर शेन ने मुझे वापस लाइक किया और फिर हम दोनों की बातचीत शुरू हुई.

अनुराग कश्यप ने साल 2022 में बेटी आलिया और शेन का रिलेशनशिप अनाउंस किया था. 2022 में ही दोनों को एक साथ दो साल पूरे हुए थे...फिलहाल दोनों सगाई कर काफी खुश नजर आ रहे हैं. हमें इंतजार है कि शादी की डिटेल्स भी जल्द बाहर आएं और बॉलीवुड की गलियों में फिर शहनाई बजे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaliyah Kashyap, Aaliyah Kashyap  engagement, Aaliyah Kashyap  fiance, Aaliyah Kashyap Age, Aaliyah Kashyap Boyfriend, Aaliyah Kashyap Boyfriend Shane, Aaliyah Kashyap Engagement Party, Aaliyah Kashyap Engagement Pics, Aaliyah Kashyap Bikini Photo Goes Viral, Aaliyah Kashyap Father
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com