विज्ञापन
This Article is From May 05, 2024

जब शशि कपूर पर बुरी तरह भड़क गए थे गांव वाले, गाड़ी का शीशा तोड़कर पकड़ लिया कॉलर

हीरामंडी एक्टर शेखर सुमन ने शशि कपूर से जुड़ी एक ऐसी घटना सुनाई जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते थे.

जब शशि कपूर पर बुरी तरह भड़क गए थे गांव वाले, गाड़ी का शीशा तोड़कर पकड़ लिया कॉलर
शशि कपूर के पीछे पड़ गए थे गांववाले
नई दिल्ली:

शेखर सुमन इन दिनों संजय लीला भंसाली की लेटेस्ट वेब सीरीज 'हीरमंडी: द डायमंड बाजार' में नवाब का रोल निभाने के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. एक्टर ने 1984 में शशि कपूर के प्रोडक्शन उत्सव से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ कोई और नहीं बल्कि रेखा थीं. हाल ही में शेखर ने उत्सव की शूटिंग के दौरान शशि के साथ हुई एक डरावनी घटना के बारे में बताया. शेखर सुमन ने याद किया कि कैसे लीजेंड्री एक्टर और फिल्म मेकर की कार से सड़क पर एक व्यक्ति को टक्कर लगने के बाद गुस्साए ग्रामीणों के एक झुंड ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था.

जब एक शख्स को अपनी कार से टक्कर मारने के बाद शशि कपूर को गांववालों के गुस्से का सामना करना पड़ा

ऑनेस्टली सेइंग पॉडकास्ट यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए शेखर सुमन ने अपने, शशि कपूर और एक्ट्रेस अनुराधा पटेल के साथ हुई भयानक घटना को याद किया. हीरामंडी एक्टर ने खुलासा किया कि वे सभी फ्लाइट पकड़ने के लिए एंबेसेडर कार में बेंगलुरु से लौट रहे थे. "हमारी गाड़ी से एक आदमी को टक्कर लग गई. वह गिर गया और फिर ग्रामीण आ गए और उन्होंने हम सभी को मारना शुरू कर दिया." 

शेखर ने यह भी बताया कि कैसे ग्रामीणों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और शशि कपूर का कॉलर पकड़ लिया. बात यहीं खत्म नहीं हुई उन्होंने शशि के बेटे कुणाल कपूर के साथ मारपीट शुरू कर दी. "उन्होंने मिस्टर राजेश के भी बाल पकड़ लिए और कहने लगे अब हम तुम्हें पीटेंगे. इस बीच जिस शख्स को टक्कर लगी थी वह बैठा हुआ था एक पेड़ के नीचे, चाय पीते हुए और मुस्कुराते हुए. मुझे नहीं पता कि वह अपनी भाषा में क्या बड़बड़ा रहा था लेकिन यह बहुत डरावना था."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Kapoor, Shashi Kapoor Trivia, Shashi Kapoor Facts, Shashi Kapoor Family, Shashi Kapoor Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com