आईपीएल का ये सीजन शाहरुख खान की केकेआर के नाम रहा है. 10 साल बाद कोलकाता नाइट राइडर्स से ये खिताब जीता है. आईपी 2024 का फिनाले कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ था. जिसमें कोलकाता ने हैदराबाद को बुरी तरह हरा दिया था. कोलकाता नाइट राइडर्स को गौतम गंभीर ने इस साल कोच किया और टीम जीत गई. गौतम गंभीर को दोबारा से टीम में लाने के लिए शाहरुख खान किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थे. रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल 2024 से शाहरुख ने गौतम को ब्लैंक चेक तक ऑफर कर दिया था.
शाहरुख ने ऑफर किया था ब्लैंक चेक
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने गौतम गंभीर को केकेआर में ब्लैंक चेक देकर वापस बुलाया था. शाहरुख ने आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले गौतम गंभीर से मुलाकात की थी. जिसमें उन्होंने गौतम को ब्लैंक चेक ऑफर किया था साथ ही 10 साल के लिए केकेआर का मैनेजमेंट संभालने के लिए कहा था. बता दें केकेआर पहली बार गौतम गंभीर की कप्तानी में ही आईपीएल जीते थे. केकेआर ने दो बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है और दोनों ही बार गौतम गंभीर कप्तान थे. अब तीसरी बार जीती तो गौतम गंभीर मेंटॉर थे. इसे देखकर कहा जा सकता है गौतम गंभीर केकेआर के लिए लकी चार्म हैं.
भारत के हेड कोच बन सकते हैं गौतम गंभीर
गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने की संभावनाएं हैं. लंबे समय से इसे लेकर चर्चाएं चल रही हैं. केकेआर के मैच जीतने के बाद बीसीसीआई की लिस्ट में भी गंभीर टॉप पर आ गए होंगे. अगर गौतम टीम इंडिया के कोच बनते हैं तो उन्हें शाहरुख खान को मनाना होगा. अब देखना होगा आईपीएल के आने वाले सीजन में केकेआर को गौतम गंभीर मेंटॉर करते हैं या वो टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में नजर आएंगे.
वीडियो: वो फिल्म जिसके Producer बने 5 लाख किसान
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं