शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि वो इंडस्ट्री के सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं. शाहरुख की हर फिल्म सैकड़ों करोड़ों में कमाई करती है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है. हालांकि कुछ साल पहले शाहरुख की एक फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी, इस फिल्म के बाद किंग खान ने चार साल तक बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी. इस फिल्म का नाम जीरो था, जिसने मेकर्स के 200 करोड़ रुपये डूबा दिए थे.
महज इतनी हुई थी कमाई
शाहरुख खान की ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं. इसमें शाहरुख के ही एक फैन की कहानी दिखाई गई थी. फिल्म से शाहरुख को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद धड़ाम हो गई. फिल्म ने भारत में कुल 90 करोड़ की कमाई की थी. यानी फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई, जबकि फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये का था. कुल मिलाकर फिल्म ने शाहरुख खान के स्टारडम के साथ-साथ मेकर्स को भी बड़ा झटका दे दिया था.
चार साल का लंबा ब्रेक
बुरी तरह से फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद शाहरुख को देखने के लिए फैंस तरस गए और चार साल तक उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई. हालांकि इस दौरान शाहरुख ने कुछ फिल्मों में कैमियो जरूर किया. इसके बाद शाहरुख के खाते में फिर से सुपरहिट फिल्में आईं और जवान-पठान जैसी फिल्मों ने कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए. इन फिल्मों की बंपर कमाई से शाहरुख खान काफी खुश दिखे और उन्होंने इसे जमकर सेलिब्रेट भी किया. फिलहाल शाहरुख कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, यानी उनके फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है. जल्द ही किंग खान बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं