विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2020

Video: जब सलमान खान ने साल 1999 में कैंसल कर दी थी अपनी शादी, बांटे जा चुके थे कार्ड

सलमान खान (Salman Khan) ने साल 1999 में अपनी शादी कैंसल कर दी थी. इस बात का खुलासा साजिद नाडियावाला (Sajid Nadiadwala) ने किया था.

Video: जब सलमान खान ने साल 1999 में कैंसल कर दी थी अपनी शादी, बांटे जा चुके थे कार्ड
सलमान खान (Salman Khan)
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) जहां भी जाते हैं उनका पीछा एक सवाल जरूर करता है और वो यह है कि 'सलमान आप शादी कब करेंगे'? फैन्स को उनके इस सवाल के जवाब का आज भी इंतजार है. सलमान खान (Salman Khan) का नाम कई एक्ट्रेस से जोड़ा जा चुका है, लेकिन बात कभी शादी तक नहीं पहुंच पाई. लेकिन साल 1999 में एक समय ऐसा था जब सलमान खान शादी के लिए बिल्कुल तैयार थे. इतना ही नहीं शादी के कार्ड भी छप चुके थे. सलमान की शादी को लेकर यह खुलासा उनके दोस्त और बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला (Sajid Nadiadwala) ने किया था.

नर्स के गेटअप में तैयार हो रहे थे वरुण धवन, तभी सारा अली खान करने लगीं मस्ती- देखें Video

साजिद नाडियावाला (Sajid Nadiadwala) ने यह खुलासा कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो पर उस समय किया था, जब वो 'हाउसफुल 4' का प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. उनके साथ इस दौरान अक्षय कुमार भी मौजूद थे. साजिद नाडियावाला ने इस दौरान बताया था: "सलमान खान (Salman Khan) ने साल 1999 में अचानक मुझसे बोला कि शादी कर लेते हैं. उसके पास तो लड़की थी पर मुझे ढूंढनी पड़ी. शादी डिसाइड हो गई कार्ड भी छप गए. करीब 25 लोगों को शादी में आना था. लेकिन 6 दिन पहले सलमान ने बोला यार मेरा शादी का मूड नहीं है और उन्होंने अपना इरादा बदल दिया.  इसके बाद मेरी शादी में वो स्टेज पर आए और बोल पीछे गाड़ी खड़ी है भाग ले."

52 Gaj Ka Daman: हरियाणवी सॉन्ग '52 गज का दामन' यूट्यूब पर छाया, 18 करोड़ बार देखा गया Video

साजिद नाडियावाला (Sajid Nadiadwala) की इस बात पर कपिल शर्मा शो में मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे. उस एपिसोड का यह वीडियो आज भी खूब देखा जाता है. सलमान खान (Salman Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'अंतिम' (Antim: The Last Truth) की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म को महेश मांजरेकर डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म में जहां आयुष शर्मा एक गैंग्स्टर का किरदार निभाएंगे तो वहीं सलमान खान कॉप की भूमिका में नजर आएंगे. सलमान खान इन दिनों वह बिग बॉस 14 को भी होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आने वाले हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Marriage, Salman Khan Wedding, Salman Khan Wedding Cancelled News, Sajid Nadiadwala, Sajid Nadiadwala On Salman Khan Marriage, Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com