विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2026

शादीशुदा मिथुन चक्रवर्ती ने जब तुर्की से आई फैन से की थी शादी! पत्नी के होते हुए पहनाई रिंग

'इंडियन आइडल' सीजन 16 में तुर्की से आई फैन ने मिथुन के सामने शादी की डिमांड रखी थी, जिसके चलते शादीशुदा एक्टर ने रिंग पहनाकर पीछा छुड़ाया. 

शादीशुदा मिथुन चक्रवर्ती ने जब तुर्की से आई फैन से की थी शादी! पत्नी के होते हुए पहनाई रिंग
मिथुन चक्रवर्ती के प्यार में पागल थीं तुर्की की दो महिला
नई दिल्ली:

टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' का सीजन 16 नए सिंगर्स को अपना हुनर दिखाने का मौका दे रहा है. शो की शान बढ़ाने के लिए नए गेस्ट को न्योता दिया जाता है. इससे पहले जया प्रदा को भी शो में देखा गया था. अब शो में मिथुन चक्रवर्ती के करियर के 75 साल पूरे होने का सेलिब्रेशन मनाया गया है, जहां सेट पर अभिनेता ने उनके प्यार में दीवानी तुर्की फैन का किस्सा सुनाया, जो अभिनेता से शादी करने के लिए भारत आई थी. 

मिथुन के प्यार में पागल थीं तुर्की की दो लड़कियां

'इंडियन आइडल' के होस्ट आदित्य नारायण ने बिना किसी नाम लिए एक किस्से का जिक्र किया, जो अभिनेता मिथुन से जुड़ा था. आदित्य कहते हैं, "क्या आपको पता है कि मिथुन जी का फेवरेट गाना कौन सा है?" सभी जज सोचने लगते हैं, लेकिन फिर आदित्य कहते हैं, तुर्की... तुर्की… और तुर्की." अजीब गाना सुनकर किसी को समझ नहीं आता है. आदित्य कहते हैं, "तुर्की से दो लड़कियां मिथुन दा के प्यार में पागल होकर भारत आई थीं और उन्हें पता था कि वे शादीशुदा हैं, लेकिन फिर भी वे उनसे शादी करना चाहती थीं."

शादीशुदा मिथुन ने बहलाने के लिए पहनाई रिंग

आदित्य ने खुलासा किया कि अभिनेता ने तुर्की की लड़की को रिंग पहनाकर शादी भी की थी. आगे के किस्से को बताते हुए अभिनेता मिथुन ने बताया कि उस वक्त मेरे करियर का पीक चल रहा था और मैं शादीशुदा भी था. तब तुर्की से दो लड़कियां मुझसे मिलने के लिए आई थीं. पहले वो मुझसे मिलकर चली गईं, लेकिन फिर कुछ सालों बाद दोबारा मिलने के लिए पहुंच गईं. उनमें से एक लड़की शादी करना चाहती थी. मैंने अपनी पत्नी से पूछा तो वो पहले नाराज हुई, लेकिन फिर मेरी बात को समझा भी.

इंडियन आइडल 16  में सुनाया किस्सा

अभिनेता आगे बताते हैं, "उनसे छुटकारा पाने के लिए मैंने लड़की को रिंग पहना दी और कहा कि यहां ऐसे ही शादी होती है. मैंने उनसे कहा कि वे अब वापस तुर्की जाएं और इंतजार करें. मैं यहां से सारा काम निपटाकर उनके पास आता हूं." ये किस्सा सुनकर सभी लोग हंसने लगे. मिथुन ने बताया कि अब उस तुर्की फैन की शादी हो चुकी है और जब बात होती है, तो वो इस पागलपन को याद करके बहुत हंसती हैं. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Indian Idol 16,  mithun, Mithun Chakraborty Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com