विज्ञापन

जब लता मंगेशकर का गाना गाने की जिद पर अड़ गए किशोर कुमार, 68 साल पुराने सॉन्ग में पुरुष-महिला दोनों को दिया आवाज, बना कल्ट

भारतीय सिनेमा के इतिहास में वे एकमात्र ऐसे गायक हैं जिन्होंने पुरुष और महिला दोनों आवाजों में गाना गाया.  किशोर कुमार ने जिस गाने को दोनों आवाजों में गाया. वह फिल्म 'हाफ टिकट' (1962) का है, जिसमें किशोर कुमार, मधुबाला और प्राण ने काम किया है.

जब लता मंगेशकर का गाना गाने की जिद पर अड़ गए किशोर कुमार, 68 साल पुराने सॉन्ग में पुरुष-महिला दोनों को दिया आवाज, बना कल्ट
लता मंगेशकर का गाना गाने की जिद पर अड़ गए किशोर कुमार
नई दिल्ली:

किशोर कुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक फिल्म एक्टर के तौर पर की थी, लेकिन बाद में वह सिंगर बने.  आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ऐसा एक भी दिन नहीं गुजरता जब हम रेडियो या टीवी पर उनके गाने न सुनें. भारतीय सिनेमा के इतिहास में वे एकमात्र ऐसे गायक हैं जिन्होंने पुरुष और महिला दोनों आवाजों में गाना गाया.  किशोर कुमार ने जिस गाने को दोनों आवाजों में गाया. वह फिल्म 'हाफ टिकट' (1962) का है, जिसमें किशोर कुमार, मधुबाला और प्राण ने काम किया है. यह फिल्म एक मजेदार रोलर-कोस्टर राइड की तरह है.

इस फिल्म में किशोर कुमार ने कई तरह के किरदार निभाए हैं. 12 साल के स्कूली बच्चे से लेकर एक जिप्सी महिला तक. वे विलेन (प्राण) से बचकर भाग रहे होते हैं, जो उनसे एक महंगा हीरा वापस लेना चाहता है. यह हीरा प्राण ने किशोर कुमार की जेब में छिपा दिया था, जिसके बारे में किशोर कुमार को पता ही नहीं था. पीछा करने वाले एक सीन में, जब प्राण किशोर कुमार का पीछा कर रहे होते हैं, तो किशोर कुमार एक जिप्सी महिला का रूप धरकर उन्हें धोखा देने की कोशिश करते हैं. इस सीन में किशोर कुमार और प्राण पर एक मजेदार डुएट गाना फिल्माया गया है. यह गाना है - 'आ के सीधी लगी जैसे दिल पे कटारिया'.

बाद में म्यूजिक कंपोजर सलिल चौधरी ने बताया था, "यह गाना असल में किशोर कुमार और लता मंगेशकर को गाना था, लेकिन रिकॉर्डिंग के दिन लता दीदी नहीं आ पाईं और उन्होंने रिकॉर्डिंग टालने का अनुरोध किया. मैं मान गया. लेकिन किशोर कुमार, जो अपनी मजेदार हरकतों के लिए जाने जाते थे.  अचानक मुझे राजी कर लिया कि वे महिला वाला वर्शन भी गाएंगे." उन्होंने आगे कहा, "मैंने मना किया, लेकिन किशोर अड़ गए और गाना फीमेल वर्शन में गाने लगे. रिकॉर्डिंग स्टूडियो में मौजूद सभी लोग, जिनमें प्राण साहब और डायरेक्टर कालिदास भी शामिल थे. बहुत खुश हुए. उन्हें लगा कि फिल्म के मजेदार सीन के हिसाब से, अगर किशोर इसे फीमेल वर्शन में गाएंगे तो गाना सच में बहुत हंसाने वाला होगा. इस तरह गाना रिकॉर्ड किया गया और उम्मीद के मुताबिक यह हिट साबित हुआ." बाद में किशोर कुमार के इस हिट गाने को  Nachiket ने Indian Idol में गाया था, जहां सभी ने इस गाने को खूब पसंद किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishore Kumar, Kishore Kumar Songs, Kishore Kumar Hit Songs, Lata Mangeshkar Song, Half Ticket Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com