विज्ञापन

जब अनुपम खेर ने गुस्से में आलिया भट्ट के पापा को दे दिया था श्राप, महेश भट्ट की इस बात से हो गए थे नाराज

1984 में रिलीज हुई फिल्म 'सारांश' अनुपम खेर की पहली बड़ी फिल्म बनी. इस फिल्म में उन्होंने एक बुजुर्ग पिता की भूमिका निभाई, जिसने दर्शकों और समीक्षकों के दिल जीत लिए.

जब अनुपम खेर ने गुस्से में आलिया भट्ट के पापा को दे दिया था श्राप, महेश भट्ट की इस बात से हो गए थे नाराज
जब अनुपम खेर ने गुस्से में आलिया भट्ट के पापा को दे दिया था श्राप

आज अनुपम खेर बॉलीवुड के सबसे अनुभवी और सम्मानित अभिनेताओं में शुमार हैं. लेकिन उनके करियर की शुरुआत काफी संघर्ष भरी और भावुक रही. फिल्मों में आने से पहले एक बार उन्होंने मशहूर निर्देशक महेश भट्ट को 'श्राप' तक दे दिया था. यह घटना उनकी पहली फिल्म 'सारांश' से जुड़ी है. 1980 के दशक की शुरुआत में अनुपम खेर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे. तब महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म 'सारांश' में मुख्य भूमिका निभाने का ऑफर दिया. उस समय अनुपम सिर्फ 28 साल के थे. वे बहुत खुश हुए और फिल्म की तैयारी में जुट गए. लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि महेश भट्ट ने उनका रोल बदलकर संजीव कुमार को दे दिया है.

ये भी पढ़ें: एक केस, कई राज और जबरदस्त ट्विस्ट, कोर्टरूम ड्रामा पर बनीं हैं ये 5 फिल्में, आखिरी तक नहीं हटेगी स्क्रीन से नजर

महेश भट्ट को दिया श्राप

यह खबर सुनकर अनुपम खेर बहुत टूट गए. वे मुंबई छोड़कर घर वापस जाने का फैसला कर चुके थे. लेकिन जाने से पहले उन्होंने महेश भट्ट से अपनी नाराजगी जताने का फैसला किया. वे सीधे भट्ट के घर पहुंचे और उनसे खुलकर बात की. अनुपम खेर ने कहा, "आप अपनी फिल्म में सच्चाई की बात करते हैं, लेकिन आपकी अपनी जिंदगी सच्चाई से भरी नहीं है. मैं ब्राह्मण हूं और आपको श्राप देता हूं...". उनकी बात सुनकर महेश भट्ट बीच में ही उन्हें रोक दिया. इसके बाद भट्ट ने अपना फैसला बदल दिया और अनुपम खेर को फिर से फिल्म में ले लिया.

'सारांश' ने बदल दिया करियर

1984 में रिलीज हुई फिल्म 'सारांश' अनुपम खेर की पहली बड़ी फिल्म बनी. इस फिल्म में उन्होंने एक बुजुर्ग पिता की भूमिका निभाई, जिसने दर्शकों और समीक्षकों के दिल जीत लिए. फिल्म की कहानी एक ऐसे दंपति की है, जिन्होंने अपने इकलौते बेटे को खो दिया है. फिल्म ने जीवन, हार और उम्मीद के संदेश को खूबसूरती से पेश किया.

यह फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर के लिए ऑफिशियल एंट्री भी थी. अनुपम खेर को उनके शानदार अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिले. महेश भट्ट को भी फिल्म की कहानी के लिए सराहना मिली.

अनुपम खेर का सफर

इसके बाद अनुपम खेर ने चार दशक से ज्यादा का सफर तय किया. उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्हें दो नेशनल अवॉर्ड और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं. साल 2004 में उन्हें पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. वर्तमान में अनुपम खेर काफी सक्रिय हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में 'खोसला का घोसला 2' और 'द इंडिया हाउस' शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, Saaransh, Movie Saaransh, Anupam Kher Saaransh, Anupam Kher Struggle Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com