Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर चर्चा है. इस बार उनकी चर्चा उनके दरियादिल व्यवहार को लेकर हो रहा है. बात फिल्मी नहीं, बल्कि यह किस्सा निजी जिंदगी से जुड़ा है. दूसरों के प्रति अच्छे व्यवहार के लिए बॉलीवुड में मशहूर शाहरुख थियेटर में गदर काट रही मराठी फिल्म 'देऊल बंद-2' को लेकर चर्चा में आए हैं, शाहरुख ने मराठी फिल्म की रिलीज की में निर्माता की मददकर फैंस का दिल जीत लिया है.
ये भी पढ़ें-पैन इंडिया फिल्म में डेब्यू करेगा हॉलीवुड फिल्म 'द ममी' फेम का मेन विलेन, चेहरा तो याद होगा?
देऊल बंद-2 डायरेक्टर ने शाहरुख की दरियादिली का किस्सा सुनाया
एक यूट्यूब चैनल पर शाहरुख की दरियादिली का किस्सा सुनाते हुए देऊल बंद-2 के डायरेक्टर प्रवीण तरडे ने बताया कि उनकी फिल्म को थियेटर में रिलीज के लिए उन्हें DCP (Digital Cinema Package) का 42 लाख रुपए बिल चुकाना था. बिल उनकी VFX कंपनी रेड चिलीज को चुकाना था. शाहरुख को जब पता चला तो उन्होंने कंपनी से पैसे चुकाए बिना उन्हें DCP देने को कह दिया.
फिल्म रिलीज से पहले बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे थे डायरेक्टर
इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बताया कि वो फिल्म की रिलीज से ठीक पहले बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे थे. थियेटर में फिल्म को रिलीज करने के लिए फिल्म के डिजिटल प्रिंट की जरूरत थी. डिजिटल प्रिंट के लिए उन्होंने शाहरुख़ की कंपनी से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि उनका बजट कम था, लेकिन रेड चिलीज कंपनी ने उन्हें 42 लाख का बिल पकड़ा दिया. बिल देख उनका सिर चकरा गया, क्योंकि उनके पास करीब 12 लाख रुपए ही था.
ये भी पढ़ें-पैन इंडिया हुईं साउथ की क्षेत्रीय फिल्में, बंपर कमाई ने तोड़ा बॉलीवुड का मिथक, जानिए कौन आगे, कौन पीछे?
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है फिल्म दाऊल बंद-2
गौरतलब है शाहरुख़ खान की दरियादिली वाले फैसले की वजह से बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी फिल्म दाऊल बंद-2 बिना किसी रुकावट के तय तारीख पर रिलीज हो गई और अब तक 80 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी है. इंडस्ट्री ट्रेड एनॉलिस्ट सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, 'देऊल बंद 2' अब तक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 81.78 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है.

किसानों की आत्महत्या के संवेदनशील मुद्दे को उठाती है फिल्म
साल 2015 में रिलीज हुई देऊल-बंद-1 की सीक्वल फिल्म को प्रवीण तरडे ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म में स्नेहल तारडे मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अनुभवी एक्टर मोहन जोशी एक बार फिर स्वामी समर्थ की भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी किसानों की आत्महत्या के संवेदनशील मुद्दे को उठाती है और आस्था और नास्तिकता के बीच के जटिल रिश्ते को भी दिखाती है.
ये भी पढ़ें-Himalayan Gold: हिमालय की बर्फ में बन रहा सोना, खोज में ग्रामीणों ने घर-बार छोड़ पहाड़ों में बनाया आशियाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं