विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2023

आखिर पठान ट्रेलर रिलीज के बाद ऐसा क्या हुआ जो आरआरआर एक्टर से ट्विटर पर शाहरुख खान ने की यह रिक्वेस्ट

शाहरुख खान ने पठान का ट्रेलर रिलीज होने के बाद साउथ के सुपरस्टार राम चरण से कुछ ऐसी रिक्वेस्ट कर डाली है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

आखिर पठान ट्रेलर रिलीज के बाद ऐसा क्या हुआ जो आरआरआर एक्टर से ट्विटर पर शाहरुख खान ने की यह रिक्वेस्ट
शाहरुख खान ने राम चरण से की यह रिक्वेस्ट
नई दिल्ली:

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर को हिंदी समेत तमिल और तेलुगू में रिलीज गया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं और फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. लेकिन इस बीच शाहरुख खान का एक् ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह ट्वीट शाहरुख खान ने आरआरआर फिल्म के एक्टर राम चरण के लिए किया है और उनसे एक रिक्वेस्ट भी किया है. 

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान का तमिल ट्रेलर जहां तलपती विजय ने रिलीज किया है तो वहीं तेलुगू ट्रेलर को राम चरण ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस तरह शाहरुख खान ने साउत के दोनों ही सुपरस्टार्स का आभार जताते हुए ट्वीट किए हैं. लेकिन राम चरण को किए ट्वीट में शाहरुख खान ने उनसे खास रिक्वेस्ट भी कर डाली है. 

शाहरुख खान ने तलपती विजय का आभार जताते हुए लिखा है, 'शुक्रिया मेरे दोस्त विजय. आप इसी वजह से तलपती हैं, जल्द ही शानदार भोज पर मिलते हैं. लव यू.'

वहीं, उन्होंने राम चरण का आभार जताते हुए ट्वीट किया है, 'शुक्रिया मेरे मेगा पावर स्टार राम चरण. जब आपकी आरआरआर की टीम ऑस्कर लेकर भारत आएगी, प्लीज मुझे इसे छूने देना. लव यू.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pathaan, Pathaan Trailer, Pathaan Box Office, Thalapathy Vijar, Ram Charan, RRR, Oscars, Shah Rukh Khan, Pathaan Cast, Pathaan Release Date, Pathaan Director, Deepika Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com