विज्ञापन

Welcome to the Jungle Title Track में खुले सारे राज, अक्षय कुमार का डबल रोल, कांदा बेच रहे सुनील शेट्टी 

Welcome to the Jungle Title Track: 2026 की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है.  

Welcome to the Jungle Title Track में खुले सारे राज, अक्षय कुमार का डबल रोल, कांदा बेच रहे सुनील शेट्टी 
Welcome to the Jungle Title Track: वेलकम टू द जंगल का आया टाइटल ट्रैक
नई दिल्ली:

Welcome to the Jungle Title Track: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उस्ताह बना हुआ था. सोमवार को मेकर्स ने इसका धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, "इस जंगल में अब दहाड़ भी होगी और शोर भी होगा.'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है." फिल्म के आइकॉनिक टाइटल ट्रैक को बिल्कुल नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है.

वेलकम के डायलॉग हुए शामिल

गाने में 'वेलकम' का म्यूजिक इस्तेमाल करने के साथ-साथ कुछ मशहूर डायलॉग भी शामिल किए गए हैं. टाइटल ट्रैक की शुरुआत में ही अक्षय, नाना पाटेकर के मशहूर डायलॉग को दोहराते नजर आते हैं, "आलू लेलो, कांदे लेलो...". इसके अलावा, गाने के आखिर में अक्षय का एक और बेहद लोकप्रिय डायलॉग 'मिरेकल-मिरेकल' भी सुनाई देता है. 

ये भी पढे़ं: माधुरी दीक्षित की भांजी की 5 फोटो, ग्रेजुएट हुई तो डॉ. नेने ने लुटाया प्यार, खूबसूरती देख फैंस कहेंगे- बॉलीवुड में होनी चाहिए एंट्री

गाने को देखकर नहीं रुकी हंसी

गाना दिखने में जितना शानदार और ग्रैंड है, उतना ही इसे सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. यह टाइटल ट्रैक सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इससे पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज किया था, जिसने दर्शकों को नोस्टेल्जिया का एहसास कराया था. वहीं, गाने ने सभी स्टार्स के बीच केमेस्ट्री सभी को गुदगुदा रही है. इसमें जॉनी लिवर और नाना पाटेकर की नोक-झोक देखने को मिलती है. वहीं, रवीना और सुनील शेट्टी का खास अंदाज इसे और भी ज्यादा मजेदार बना रहा है.

वेलकम टू द जंगल के बारे में 

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का निर्देशन अहमद खान ने किया है. यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है. इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जो अपने आइकॉनिक अंदाज में वापसी कर रहे हैं. उनकी इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट शामिल है, जिसमें अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जॉनी लीवर समेत कई कलाकार नजर आएंगे. साजिद नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढे़ं- ‘30 लोग घुस आए थे, ड्राइवर-चौकीदार को पीटा', रवीना टंडन ने बताया दो साल पहले हुई घटना की चौंकाने वाली सच्चाई, फिरौती की थी साजिश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com