बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चा में हैं इस बीच उन्होंने अपने साथ दो साल पहले हुए एक घटना को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. लगभग दो साल पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक परिवार ने रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर कथित तौर पर एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था. अब, अभिनेत्री ने उस समय असल में क्या हुआ था, इसका पूरा ब्योरा दिया है और हैरान करने वाले खुलासे किए. रवीना ने कहा, “खुशकिस्मती से, हमारे पास CCTV कैमरे थे, जिनसे तुरंत सच सामने आ गया. जैसा कि मैंने कहा, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया एक वरदान भी है और अभिशाप भी. उन्होंने वीडियो को इस तरह से एडिट करने की बहुत कोशिश की.” उन्होंने आगे कहा, “पुलिस ने बताया कि यह पूरी तरह से पैसे ऐंठने की एक साजिश थी. वे बस हंगामा खड़ा करना चाहते थे.”
क्या था मामला?
एक वायरल वीडियो में, एक आदमी ने दावा किया था कि रवीना के ड्राइवर ने उसकी मां को टक्कर मारी थी, और जब उससे इस बारे में पूछा गया, तो रवीना ने उसकी मां के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. खार स्थित उस बिल्डिंग के आस-पास के CCTV फुटेज में, जहां यह घटना हुई थी, यह दिखा कि कुछ महिलाएं एक्ट्रेस की कार के बहुत करीब थीं, लेकिन कार से उन्हें कोई टक्कर नहीं लगी. इसके बाद भीड़ गुस्सा हो गई और बात कहा-सुनी तक पहुंच गई. जब रवीना टंडन भीड़ से बात करने के लिए अपनी गाड़ी से बाहर निकलीं, तो कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया गया और मारा भी गया. वायरल वीडियो में रवीना को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "प्लीज मुझे मत मारो."
ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन ने दिखाई 135 साल पुराने विष्णु मंदिर की झलक, भारत नहीं इस देश में है स्थित, मूर्ति के पीछे लिखी है उर्दू
रवीना टंडन ने कहा- मेरा ड्राइवर अकेला आदमी था
रवीना ने बताया, "मेरा ड्राइवर अकेला आदमी था. वे मेरे घर का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए ड्राइवर ने बस उस महिला का फोन नीचे कर दिया. जैसे ही उसने ऐसा किया, वह महिला भड़क गई और कहने लगी, 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे छूने की? मैं पुलिस को बुलाऊंगी और तुम्हारे खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाऊंगी।' मुझे लगा कि बेचारा ड्राइवर छेड़छाड़ के झूठे केस में जेल चला जाएगा, इसलिए मैं उससे बात करने के लिए बाहर निकली, एक महिला होने के नाते." रवीना ने कहा, "जैसे ही मैं बाहर निकली, वहां 30 आदमियों की भीड़ जमा थी. मेरे ड्राइवर ने मुझे खींचकर गेट के अंदर कर लिया, और मैंने पुलिस को फोन किया. इस बीच मेरा ड्राइवर बाहर ही रह गया. तो, उन लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया.
रवीना के घर के अंदर घुसने की कोशिश
रवीना ने आगे कहा,“वह आदमी पिछले 10 सालों से हमारे साथ है. वह हम सबके लिए बेटे जैसा है. उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं. अगर मैं उसे बाहर छोड़ देती, तो वे उसे बुरी तरह पीटते, और जब तक पुलिस आती, तब तक वह अस्पताल पहुंच चुका होता. यह सब इसलिए, क्योंकि वे चाहते थे कि मैं बाहर आकर कहूं, ‘ठीक है, मैं तुम सबको पैसे दे दूंगी.” एक्ट्रेस ने आगे बताया, “उन्होंने एक और चौकीदार को पीटा. जब भी कोई आदमी उनका रास्ता रोकता, वे उसे पीट देते. जब मैंने कहा, ‘मैं पुलिस को बुलाऊंगी,' तो उन्होंने मेरा फोन छीन लिया. एक आदमी तो मेरे घर के अंदर भी घुस आया था, और मैंने सचमुच उसकी शर्ट पकड़कर उसे बाहर फेंक दिया.”
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं