विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2022

शादी में आंटी ने जमकर किया बवाल, उछल-उछलकर किया ऐसा डांस साइड हो गए मेहमान- VIDEO

Shadi Ka Dance Video: भारतीय शादियों में लोग जम कर डांस करते हैं. दूल्हा- दुल्हन के यार दोस्त- परिवार से लेकर शादी में आए मेहमान, जिसको जैसा डांस आता है, वहीं करने लग जाता है. शादियों में डांस को लेकर एक अलग ही तरह का जोश देखने को मिलता है.

शादी में आंटी ने जमकर किया बवाल, उछल-उछलकर किया ऐसा डांस साइड हो गए मेहमान- VIDEO
Shadi Ka Dance Video: शादी में आई आंटी ने जमकर किया बवाल
नई दिल्ली:

भारतीय शादियों में लोग जम कर डांस करते हैं. दूल्हा- दुल्हन के यार दोस्त- परिवार से लेकर शादी में आए मेहमान, जिसको जैसा डांस आता है, वहीं करने लग जाता है. शादियों में डांस को लेकर एक अलग ही तरह का जोश देखने को मिलता है. सभी अपनी मस्ती में डांस करते नजर आते हैं. कई बार जोश में लोग कुछ ऐसा डांस कर जाते हैं कि देख कर लोगों की हंसी नहीं रूकती. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही शादी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि सभी मेहमान शादी में सजे धजे आए हैं. हंसी खुशी का माहौल है.   

 
वीडियो में दिख रहा है कि सभी डांस के धून पर थिरक रहे हैं. वहीं एक सजी धजी आंटी भी नजर आ रही हैं जो सबको पीछे छोड़कर जोश में होश खो बैठती हैं और अपने अलग ही अंदाज में लगती हैं डांस करने. डांस करने में वह इतनी मदहोश हो जाती हैं कि वह अपने सैंडल भी पहनना भूल जाती हैं. यही नहीं डांस करते करते पहले तो वह बैठती हैं, फिर आगे पीछे झुकती हैं और फिर उछलने लगती हैं.  

वीडियो में दिख रहा है कि अचानक से आंटी के ऐसा करने साथ खड़े गेस्ट को कुछ देर के लिए कुछ भी समझ में नहीं आता. सभी असमंजश की स्थिति में हैं, फिर साइड हट कर आंटी को जगह देने लगते हैं.  
 

ओरहान की हैलोवीन पार्टी में इब्राहिम अली खान, अहान शेट्टी समेत दिखे कई सितारे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Dance Video, Wedding Dance Video Viral, Dance Video Goes Viral, Dance Video Viral, Funny Dance Video Viral, Funny Dance Video, Aunty Dance In Marriage, Aunty Dance Video, Shadi Dance Video, Best Shadi Dance Video, Shadi Ka Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com