विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2019

War Box Office Collection Day 25: दिवाली के मौके पर ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर की मची धूम, किया इतना कलेक्शन

War Box Office Collection Day 25: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' का धमाकेदार प्रदर्शन सिनेमाघरों में अभी भी जारी है.

War Box Office Collection Day 25: दिवाली के मौके पर ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर की मची धूम, किया इतना कलेक्शन
War Box Office Collection Day 25: ऋतिक रोशन की फिल्म ने 25वें दिन किया इतना कलेक्शन
  • ऋतिक रोशन की 'वॉर' ने दिवाली पर मचाया हंगामा
  • 25वें दिन किया इतना कलेक्शन
  • 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी फिल्म
नई दिल्ली:

War Box Office Collection Day 25: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' का धमाकेदार प्रदर्शन दिवाली के दिन भी सिनेमाघरों में जारी रहा. यूं तो फिल्म ने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर लिया है,  लेकिन इस फिल्म को लेकर अभी भी दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. दिवाली के मौके पर भी इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की. ऋतिक की फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और धमाकेदार ट्विस्ट फैन्स को खूब पसंद आए. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर (War)' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ाने वाली 'सुल्तान' और 'पद्मावत' जैसी जबरदस्त फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 'वॉर' (हिंदी वर्जन) ने बीते दिन 1.50 करोड़ की कमाई की है. इस लिहाज से फिल्म का कुल कलेक्शन 297.50 करोड़ हो सकता है. वहीं, अपने सभी वर्जन में 'वॉर' ने कुल मिलाकर 311.50 करोड़ का कलेक्शन किया होगा.

Housefull 4 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' ने दूसरे दिन किया जोरदार धमाका, कमा डाले इतने करोड़ 

गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई 'वॉर' (War) ने प्री-बुकिंग के जरिए ही 32 करोड़ की कमाई की थी. इसके अलावा ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'वॉर' (War) ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने के साथ ही विदेशों में भी अपना खूब जादू चलाया. कमाई से इतर फिल्म अपने कंटेंट और कलाकारों के जरिए दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब रही है. खासकर ऋतिक और टाइगर की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस में काफी क्रेज देखने को मिला.

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने नए लुक से सोशल मीडिया पर छाईं, देखें Photos


बता दें कि फिल्म 'वॉर (War)' की कहानी 'कबीर' ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और 'खालिद' टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की है. फिल्म में हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि गुरु और शिष्य एक दूसरे से टकराने को मजबूर हो जाते हैं. बेकाबू गुरु पर नकेल कसने के लिए शिष्य खालिद का इस्तेमाल किया जाता है, और फिर शुरू होते हैं जबरदस्त एक्शन. बाइक, कार, हेलीकॉप्टर, बर्फ पहाड़ हर जगह एक्शन देखने को मिलता है. कहानी में कई जबरदस्त ट्विस्ट भी डाले गए हैं और फिल्म का अंत भी थोड़ा सरप्राइजिंग रखा गया है. इन सबसे इतर दर्शकों को 'वॉर' (War) में भरपूर मात्रा में ऐक्शन और स्टंट्स देखने को मिलेगा.

देखें VIDEO:


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
War Box Office Collection Day 25, War Collection Day 25, War Opening, Hrithik Roshan Film Earning, Tiger Shroff Film War Earning, Vaani Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com