विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2022

नए साल का जश्म मनाने निकले विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर VIDEO हुआ वायरल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटी को मीडिया से दूर रखती हैं, जिसके चलते वह उनकी ना सोशल मीडिया पर कोई फोटो पोस्ट करती हैं और लोगों को उनकी फोटो शेयर न करने की रिक्वेस्ट करती हैं.

नए साल का जश्न मनाने निकले अनुष्का शर्मा और विराट
नई दिल्ली:

न्यू ईयर का काउंटडाउन शुरु हो चुका है, जिसके चलते सेलेब्स वेकेशन मनाने निकलते नजर आ रहे हैं. जहां कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जोधपुर में अपना वेकेशन मनाने के लिए पहुंचे हैं तो वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं. इस दौरान वह चेहरे पर स्माइल करते हुए पैपराजी को नए साल की बधाई देती दिखीं. हालांकि बेटी वामिका कोहली के साथ ना होने से फैंस सोशल मीडिया पर सवाल करते दिखे.

वेकेशन के लिए निकले विरुष्का

कुछ ही देर पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने नए साल की छुट्टी मनाने के लिए रवाना हो गए, जिसके चलते दोनों एयरपोर्ट पर नजर आए. वहीं पैपराजी के सामने कपल ने मुस्कुराते हुए पोज दिए. सफेद स्वेटशर्ट और काली पैंट में विराट ने सफेद टोपी और जूते पहने हुए थे. वहीं अनुष्का ब्लैक हाईनेक और डेनिम के साथ वूलन कैप और हाथ में व्हाइट जैकेट लिए हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. हालांकि दोनों ने मास्क पहना हुआ था.

वामिका के ना होने पर फैंस ने उठाए सवाल

वेकेशन के लिए निकले विराट-अनुष्का की एयरपोर्ट की इस वीडियो पर फैंस ने जमकर अपना रिएक्शन दिया. जहां फैंस कपल की तारीफ करते दिखे तो वहीं कुछ लोग वामिका के साथ ना होने पर सवाल पूछते नजर आए. क्योंकि फैंस को बेटी वामिका की झलक ना मिलने पर चिंता होती नजर आई.

jmpforng

बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटी को मीडिया के कैमरे से दूर रखती हैं, जिसके चलते वह उनकी ना सोशल मीडिया पर कोई फोटो पोस्ट करती हैं और लोगों को उनकी फोटो शेयर न करने की रिक्वेस्ट करती हैं. हालांकि एक क्रिकेट मैच के दौरान एक्ट्रेस की बेटी की झलक फैंस को देखने मिल गई थी, जिसके बाद उनकी फोटो हटा दी गई थी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Anushka Sharma Update, Anushka Sharma News, Anushka Sharma Film, Anushka Sharma Daughter, Anushka Sharma Airport, Anushka Sharma Virat Kohli Airport, Virat Kohli, Virat Kohli Update, Vamika Kohli, Vamika Kohli Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com