विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2020

Viral Video: शख्स ने भेड़-बकरी चराते हुए की सलमान खान की ऐसी एक्टिंग, एक्ट्रेस बोलीं- ये हंसी...

Viral Video: ट्विटर पर एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है. यह वीडियो एक शख्स का है जो सलमान खान (Salman Khan) के 'हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun)' फिल्म के सॉन्ग पर एक्टिंग करता नजर आ रहा है.

Viral Video: शख्स ने भेड़-बकरी चराते हुए की सलमान खान की ऐसी एक्टिंग, एक्ट्रेस बोलीं- ये हंसी...
Viral Video: दिव्या दत्ता ने शेयर किया वायरल वीडियो
  • दिव्या दत्ता ने शेयर किया वीडियो
  • सलमान खान की इस शख्स ने की एक्टिंग
  • हंसी ने जीत लिया सबका दिल
नई दिल्ली:

ट्विटर पर एक वीडियो (Viral Video) खूब धूम मचा रहा है. यह वीडियो एक शख्स का है जो सलमान खान (Salman Khan) के 'हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun)' फिल्म के सॉन्ग पर एक्टिंग करता नजर आ रहा है. खास यह है कि यह शख्स भेड़-बकरियों को चरा रहा है. जहां यह बहुत ही मस्ती के साथ अपना गाना गा रहा है और एक्टिंग कर रहा है, वहीं इसके पीछे भेड़-बकरियों का रेला चला आ रहा है. इस वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. इस वीडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है और इस शख्स की हंसी की जमकर तारीफ भी की है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'ये हंसी. बहुत ही प्यारी. ईश्वर की कृपा इस पर बनी रहे.' खास यह है कि इस शख्स की टाइमिंग बहुत ही कमाल की है, और उसके साथ ही उसकी हंसी के भी क्या कहने. दिव्या दत्ता ने उसकी इसी मुस्कान की तारीफ की है. इस वायरल वीडियो (Viral Video) को काफी पसंद किया जा रहा है. दिव्या दत्ता की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्मों में 'नास्तिक' और 'शीर कोर्मा' शामिल हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Salman Khan, Hum Aapke Hain Koun Song, Divya Dutta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com