शादी-ब्याह का माहौल हो और नाच गाना ना हो ऐसा भला कैसे हो सकता है और संगीत के फंक्शन में मम्मी पापा से लेकर दादी-नानी, दूल्हा-दुल्हन उनके भाई-बहन समेत सभी लोग डांस करते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें सासू मां अपनी बहुरानी के सामने ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं और उनके मूव्स देखकर बहू भी शॉक्ड रह गईं. आंटी जी के डांस मूव्स को देख सोशल मीडिया पर भी तहलका मच गया तो चलिए आपको भी दिखाते हैं आंटी जी का यह ससुराल गेंदा फूल डांस.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली 6 के गाने पर आंटियों ने लगाया डांस का तड़का
इंस्टाग्राम पर wedmebts नाम से बने पेज पर एक वेडिंग वीडियो शेयर किया गया है. संगीत फंक्शन के इस वीडियो में खूब सारी महिलाएं स्टेज पर डांस कर रही हैं और साल 2009 में आई फिल्म दिल्ली 6 के गाने ससुराल गेंदा फूल पर परफॉर्म कर रही हैं. कुछ महिलाएं आंखों में सनग्लासेस लगाए स्टाइलिश मूव्स कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ बैठे लोग भी उन्हें देखकर हैरान हैं. इस वीडियो में शरारा सूट पहनी एक आंटी की आंखों में काला चश्मा और बालों में जूड़ा बनाए एकदम स्टाइलिश पोज करती हुई नजर आ रही हैं और ताल से ताल मिलाते हुई शानदार परफॉर्मेंस दे रही हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आंटी का डांस
सोशल मीडिया पर आंटी का ससुराल गेंदा फूल गाने पर डांस करता हुआ यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 8 लाख 62 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि आंटी हम सब की इंस्पिरेशन हैं. एक ने लिखा कि संतूर वाली मां को स्पॉट कर लिया गया है. तो वहीं एक यूजर ने लिखा अगर ऐसी सासू मां हो तो शादी करने के लिए मैं भी एक पैर पर तैयार हूं. वाकई जिस तरह से ये महिलाएं गाने पर डांस कर रही हैं उसे देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं