विज्ञापन

'हॉन्टेड 3D' की सफलता के बाद अब इस हॉरर फ्रेंचाइजी पर काम करेंगे विक्रम भट्ट, '1920: Cold Winter' का किया ऐलान

'Haunted 3D: Echoes of the Past' की कामयाबी के बाद फिल्ममेकर विक्रम भट्ट अगली फिल्म '1920: Cold Winter' को डायरेक्ट करेंगे.

'हॉन्टेड 3D' की सफलता के बाद अब इस हॉरर फ्रेंचाइजी पर काम करेंगे विक्रम भट्ट,  '1920: Cold Winter' का किया ऐलान
इस हॉरर फ्रेंचाइजी पर काम करेंगे विक्रम भट्ट
नई दिल्ली:

'Haunted 3D: Echoes of the Past' की कामयाबी के बाद फिल्ममेकर विक्रम भट्ट हॉरर फ्रेंचाइजी को लेकर काफी उत्साहित हैं. वह अपनी एक और हिट हॉरर फ्रेंचाइजी पर काम करने जा रहे हैं. शुक्रवार को फिल्ममेकर ने घोषणा की कि वे '1920' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म '1920: Cold Winter' को डायरेक्ट करेंगे. प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया और विक्रम ने इसे री-शेयर किया. 

 पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आनंद पंडित और विक्रम भट्ट की पार्टनरशिप की कामयाबी का सिलसिला जारी है. '1920' की जबरदस्त सफलता के बाद यह जोड़ी पहले ही 'Haunted 3D: Echoes of the Past' से चर्चा में है और अब दर्शकों के लिए इस मशहूर फ्रेंचाइजी का अगला डरावना चैप्टर '1920: Cold Winter' लाने के लिए तैयार है." '1920: Cold Winter' को आनंद पंडित प्रोड्यूस करेंगे और इसे विक्रम भट्ट ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसे रूपा पंडित और राहुल वी दुबे ने को-प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें- गोविंदा का यह 28 साल पुराना सुपरहिट गाना' था भोजपुरी लोकगीत से इंस्पायर्ड, आज भी है लोगों का फेवरेट

 1920 फ्रैंचाइजी के बारे में 

विक्रम भट्ट की लिखी और निर्देशित हॉरर फिल्म '1920' साल 2008 में रिलीज हुई थी. फिल्म में रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा ने एक शादीशुदा कपल की भूमिका निभाई थी, जो एक भूतिया हवेली में रहने जाते हैं. वहीं पत्नी पर एक बुरी आत्मा का साया पड़ जाता है. इसका सीक्वल - '1920: द एविल रिटर्न्स' - 2012 में रिलीज हुआ था. भूषण पटेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आफताब शिवदासानी, टिया बाजपेयी, विद्या मालवड़े और शरद केलकर ने काम किया था. तीसरी फिल्म - '1920: लंदन' - 2016 में रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया था.

विक्रम भट्ट की 2018 में रिलीज '1921' में ज़रीन खान और करण कुंद्रा ने  लीड रोल में थे. पांचवीं फिल्म - '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' - में अविका गोर और राहुल देव थे. यह 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म सीरीज ने दुनिया भर में कुल मिलाकर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की .

यह भी पढ़ें-  20 साल तक इस हॉरर शो ने घर-घर में फैलाई दहशत, किले में भटकती थी आत्मा, कांप उठती थी रूह, IMDb पर 8.9 रेटिंग

'हॉन्टेड 3D' की सफलता

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी 'हॉन्टेड 3D' में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे लीड रोल में हैं. फिल्म को आनंद पंडित और राकेश जुनेजा ने प्रोड्यूस किया था, जबकि रूपा पंडित, दिलीप जायसवाल, राहुल वी दुबे, मनीष भूषण मिश्रा और संजय सिंह इसके को-प्रोड्यूसर थे. 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे रही. 13 करोड़ के बजट में बनी 'हॉन्टेड 3D' ने एक हफ्ते में ही 18 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
2014 में पत्रकारिता की शुरुआत. चौथी दुनिया, सन्मार्ग, अमर उजाला, जनसत्ता जैसे संस्थानों में रिपोर्टिंग की बारीकियों को सीखा. फिल्म, टेक, हेल्थ, आर्ट ए... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haunted 3D Box Office Collection, Haunted 3D Echoes Of The Past Box Office, Haunted 3D Echoes Of The Past, Haunted 3D Ghost Of The Past, Haunted 3D Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com