विज्ञापन

मैं वापस आउंगा की बॉक्स ऑफिस पर वापसी, 6 दिनों हॉन्टेड 3 डी को पछाड़ा, भारत भाग्य विधाता-गवर्नर को दी पटखनी

Main Vaapas Aaunga box office collection day 6: दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा ने फिर से बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है और हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट, भारत भाग्य विधाता और गवर्नर को पछाड़ा है. 

मैं वापस आउंगा की बॉक्स ऑफिस पर वापसी, 6 दिनों हॉन्टेड 3 डी को पछाड़ा, भारत भाग्य विधाता-गवर्नर को दी पटखनी
मैं वापस आऊंगा ने हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली:

Main Vaapas Aaunga box office collection day 6: बॉर्डर 2 के बाद दिलजीत दोसांझ ने बड़े पर्दे पर वापसी की है. हालांकि फिल्म को उतना अच्छा रिस्पॉन्स शुरूआती दिनों में नहीं मिला. लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा और सेलेब्स की तारीफ ने फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को मजबूर कर दिया. हाल कुछ ऐसा है कि अब हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं. उनकी फिल्म को भी दुनियाभर के कलेक्शन के मामले में मैं वापस आउंगा ने पछाड़ दिया है. इतना ही नहीं कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता और मनोज बाजपेयी की गवर्नर को भी मैं वापस आऊंगा ने पटखनी दी है. 

मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित लव स्टोरी मैं वापस आऊंगा में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना, शारवरी वाघ और बनीता संधू लीड रोल में नजर आ रहे हैं. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, छठे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 10.05 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 11.98 करोड़ हुआ है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 18.73 करोड़ हो गई है. 

ये भी पढ़ें- दिलीप कुमार की सासूमां की 5 फोटो, हिंदी सिनेमा की कहलाती थीं ब्यूटी क्वीन, बेटी सायरा को दामाद से था मिलवाया

मैं वापस आऊंगा का धीमा कलेक्शन

70 करोड़ के महंगे बजट में बनीं मैं वापस आऊंका का धीमा कलेक्शन देखने को मिल रहा है. सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. जबकि दूसरे दिन आंकड़ा 1.85 करोड़ हो गया है. तीसरे दिन आंकड़ा 2.5 करोड़ पहुंचा है. चौथे दिन कमाई 1.15 करोड़ रही. वहीं पांचवे दिन 1.65 करोड़ रहा है.   

हॉन्टेड 3डी, गवर्नर और भाग्य विधाता का कलेक्शन

12 जून को रिलीज हुईं फिल्में हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट, भारत भाग्य विधाता और गवर्नर की चर्चा इन दिनों हर तरफ हैं. लेकिन हॉरर मूवी हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट 12 जून को रिलीज हुईं फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है, जिसने 7 दिनों में 14.75 करोड़ नेट कलेक्शन भारत में कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 17.31 करोड़ रही है, जो कि मैं वापस आऊंगा से कम है. वहीं भारत भाग्य विधाता की बात करूं तो भारत में नेट कलेक्शन 6.10 करोड़ और वर्ल्डवाइड 7.25 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. जबकि गवर्नर का 7 दिनों में नेट कलेक्शन 4.74 करोड़ रहा है.  

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान मानते हैं 61 साल पुराने गाने को सबसे रोमांटिक सॉन्ग, लता मंगेशकर ने था ठुकराया, आशा भोसले ने बनाया कालजयी

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Main Vaapas Aaunga, Haunted 3D Echoes Of The Past, Governor, Bharat Bhagaya Vidhata, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com