विज्ञापन

Box Office: कछुए की रफ्तार में हॉन्टेड 3डी को मैं वापस आऊंगा ने छोड़ा पीछे, आधी रही भारत भाग्य विधाता- गवर्नर

दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा ने कछुए की रफ्तार में ही भारत भाग्य विधाता, गवर्नर और हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट को 8 दिनों के कलेक्शन में छोड़ दिया है. 

Box Office: कछुए की रफ्तार में हॉन्टेड 3डी को मैं वापस आऊंगा ने छोड़ा पीछे, आधी रही भारत भाग्य विधाता- गवर्नर
मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस पर राज
नई दिल्ली:

12 जून वो दिन था जब बॉक्स ऑफिस पर 20 फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा, कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता और मनोज बाजपेयी की गवर्नर का नाम शामिल है. हालांकि इन 50 से 70 करोड़ की फिल्मों में एक 15 करोड़ की बॉलीवुड हॉरर फिल्म ने बाजी मार ली, जिसका नाम है हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पॉस्ट. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म की रफ्तार ओपनिंग डे से लेकर अब तक नॉर्मल कमाई कर रही है, जो अन्य फिल्मों से ज्यादा है. हालांकि अब अपने बजट की कमाई वसूलने के बाद हॉन्टेड 3 डी की रफ्तार धीमी है. जबकि 12 जून को रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा ने धीमा रफ्तार के बावजूद हॉन्टेड 3 डी एकोज ऑफ द पास्ट को पछाड़ दिया है. 

मैं वापस आऊंगा का 8 दिनों में कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा ने 8 दिनों में भारत में 12.25 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. जबकि इंडिया ग्रॉस 14.60 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 21.85 करोड़ रही है. हालांकि फिल्म का बजट 70 करोड़ का है, जिसे फिल्म हासिल कर पाती है या नहीं यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा. 

ये भी पढ़ें- चंकी पांडे का 37 साल पुराना गाना तूतक तूतक तूतिया हो जमालो' है पॉपुलर, लेकिन जमालो का देशभक्ति वीर कनेक्शन जानते हैं आप?

हॉन्टेड 3डी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 

पहले दिन से चर्चा का विषय बनीं हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है. हालांकि फिल्म ने 8 दिनों में 15 करोड़ बजट की कमाई वसूल ली है. वहीं भारत में फिल्म का आंकड़ा 15.90 करोड़ नेट कलेक्शन पहुंचा है. जबकि इंडिया ग्रॉस 18.65 करोड़ हुआ है. हालांकि मैं वापस आऊंगा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से कम 18.65 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. 

भारत भाग्य विधाता और गवर्नर का बुरा हाल

रिलीज के बाद से ही भारत भाग्य विधाता और गवर्नर का बुरा हाल देखने को मिला है. 45 से 60 करोड़ के बजट में बनीं कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता ने 8 दिनों में भारत में केवल 6.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 7.77 करोड़ रहा है. वहीं 15 करोड़ की गवर्नर की बात करें तो 8 दिनों भारत में 5.05 करोड़ और वर्ल्डवाइड 6.02 करोड़ की कमाई ही कर पाई है. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान ने माफ किया इस फिल्म का 42 लाख का बिल, जो बनी कम बजट में 80 करोड़ कमाने वाली मूवी

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Main Vapas Aaunga, Haunted 3D Echoes Of The Past Box Office, Bharat Bhagya Vidhata, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com