सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को 5 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. फैन्स आज भी सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर को न्याय दिलाने के कैंपेन कर रहे हैं. सुशांत के करीबी रहे लोग उनसे जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच लगातार शेयर कर रहे हैं. बिग बॉस में मास्टर माइंड का टैग पा चुके विकास गुप्ता (Vikas Gupta) के भाई सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कई बातें फैन्स के बीच शेयर की हैं. एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता का कहना है कि दिवंगत एक्टर ने जीवन में उन्हें कई मौकों पर अहम सीख दी है. उन्होंने कहा कि मेरे अलावा सुशांत ने कई लोगों को इंस्पायर किया है.
Kapil Sharma दोबारा बनने वाले हैं पिता, अगले साल बेबी को जन्म देंगी पत्नी गिन्नी चतरथ...देखें Video
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) ने क्विंट से बातचीत में कहा कि अगर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) हमारे बीच होते तो कई ख्यातियों को पाते. सिद्धार्थ साल 2018-19 के बीच सुशांत के साथ करीब एक साल तक रहे. सिद्धार्थ गुप्ता ने आगे कहा: "ईमानदारी से कहूं तो वो मेरे लिए काफी मायने रखते थे. वह मेरे भाई थे, मेरे मेंटोर थे." सुशांत के साथ रहने के बारे में उन्होंने कहा: "उनके साथ रहना मतलब हर दिन इंस्पायरिंग होना रहता था. हम दोनों में काफी समानता भी थी. वह स्पोर्ट्स पसंद करते थे. मैं भी करता हूं. मैं इंजीनियर हूं. वो भी इंजीनियर थे. मुझे साइंस पसंद है. उन्हें भी साइंस पसंद थी."
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर सिद्धार्थ ने आगे कहा: "सुशांत अन्य लोगों की तुलना में डे टू डे पैटर्न पर फोकस करते थे. उन्हें भक्ति गाने बहुत पसंद थे. वो रोजाना सुबह भक्ति गाना गाते थे. वो आध्यात्म में गहरा विश्वास रखते थे. उनका मानना था कि इससे काम करने की क्षमता में इजाफा होता है."
Tara Sutaria ने मालदीव से बर्थडे पर शेयर की Photos, एक्ट्रेस का दिखा ग्लैमरस अंदाज
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत के करियर का बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत ने 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में फिल्म 'काय पो चे' से कदम रखा था और इसके बाद वह 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'एम.एस धोनी' जैसी कई जबरदस्त फिल्मों में भी दिखाई दिए. सुशांत सिंह राजपूत को धोनी की बायोपिक से सबसे ज्यादा पहचान मिली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं