विज्ञापन

तमिल ब्राइड लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं मालविका मोहनन, 'इधायम मुरली' के सेट से वायरल शेयर की तस्वीरें

साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने अपनी आगामी तमिल फिल्म 'इधायम मुरली' शूटिंग के दौरान अपने इंस्टाग्राम पर कई बिहाइंड-द-सीन्स की एक सीरीज पोस्ट की, जिनमें वह पारंपरिक तमिल दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

  • साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री मालविका मोहनन ने बुधवार को आगामी तमिल फिल्म 'इधायम मुरली' शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं.
  • एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 'इधायम मुरली' शूटिंग की कई बिहाइंड-द-सीन्स की एक सीरीज पोस्ट की, जिनमें वह पारंपरिक तमिल दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इन तस्वीरों में उन्होंने एक शानदार सिल्क साड़ी पहनी है और साथ में मंदिर के डिजाइन वाली ज्वेलरी (टेम्पल ज्वेलरी), बालों में चमेली (गजरा) लगाया हुआ है.
  • पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, "एक प्यारी-सी फिल्म में मजेदार कैमियो करने का मौका मिला. इसमें मुझे सबसे मजा तमिल दुल्हन के रूप में सजने-सवरने में लगा. पल्लवी के मास्टर के बाद यह पहली बार था, जब मुझे किसी फिल्म के लिए तैयार किया गया,
  • एक्ट्रेस ने बताया कि वह और फहाद सालों से अच्छे दोस्त हैं और अक्सर सही प्रोजेक्ट पर साथ काम करने पर चर्चा करते थे. एक्ट्रेस ने बताया कि स्पेशल कैमियो ने उन्हें आखिरकार स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका दिया, जबकि साथ में पूरी फिल्म अभी बाकी है.
  • मालविका मोहनन तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. 2013 में मलयालम फिल्म ‘पट्टम पोले' से एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘पेट्टा', ‘मास्टर', ‘मारन' और ‘थंगालान' जैसी फिल्मों के साथ तमिल सिनेमा में भी कामयाबी से काम किया.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com