विज्ञापन

उदयपुर में इस दिन होगी रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग? 3 दिन तक चलेंगे फंक्शन, यहां पढ़ें डिटेल्स

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि दोनों 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

उदयपुर में इस दिन होगी रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग? 3 दिन तक चलेंगे फंक्शन, यहां पढ़ें डिटेल्स
रश्मिका-विजय की शादी का पूरा प्लान आया सामने

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि दोनों 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि, इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का समारोह पूरी तरह से प्राइवेट रखा जाएगा. इसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. 

24-25 को प्री-वेडिंग फंक्शन 

बताया जा रहा है कि 24 और 25 फरवरी को प्री-वेडिंग फंक्शन होंगे, जिनमें हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके बाद 26 फरवरी को दोनों सात फेरे ले सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, शादी के लिए उदयपुर के दो लग्जरी होटलों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इनमें फेयरमोंट उदयपुर पैलेस और रैफल्स उदयपुर के नाम सामने आए हैं. हालांकि, अभी तक फाइनल वेन्यू का खुलासा नहीं किया गया है. यह भी कहा जा रहा है कि शादी सिटी पैलेस उदयपुर में नहीं होगी, जैसा कि पहले कयास लगाए जा रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

विजय और रश्मिका की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं. दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन कई बार उन्हें साथ देखा गया है, जिससे डेटिंग की खबरें लगातार सामने आती रही हैं. अब शादी की इन चर्चाओं ने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है. अगर ये खबर सच साबित होती है, तो यह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक होगी. फिलहाल सभी को दोनों सितारों की ओर से आधिकारिक ऐलान का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: जब सलीम खान ने बताया अचानक नहीं था हेलेन से शादी का फैसला, कहा- उसे पहचान देना जरूरी था और धर्म...

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna, Rashmika Vijay Wedding, Rashmika Vijay Wedding Details
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com