विज्ञापन

क्या रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को बनेंगी विजय देवरकोंडा की दुल्हन?, रिसेप्शन का कार्ड वायरल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस आए दिन कयास लगाते रहते हैं कि दोनों सितारों की शादी कब होगी. ऐसी अफवाह है कि दोनों दस दिन में शादी कर रहे हैं.

क्या रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को बनेंगी विजय देवरकोंडा की दुल्हन?, रिसेप्शन का कार्ड वायरल
क्या रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को बनेंगी विजय देवरकोंडा की दुल्हन ?
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस आए दिन कयास लगाते रहते हैं कि दोनों सितारों की शादी कब होगी. ऐसी अफवाह है कि दोनों दस दिन में शादी कर रहे हैं. सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर जब एक्ट्रेस को पैपराजी ने बधाई दी तो उन्होंने कहा कि उन्हें 'पता नहीं' कि वे क्या बात कर रहे हैं, लेकिन अब विजय का भेजा हुआ सुभलेखा (शादी का न्योता) ऑनलाइन वायरल हो रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

रश्मिका- विजय की शादी का कार्ड
सोमवार को विजय की शादी के रिसेप्शन का न्योता सोशल मीडिया पर घूम रहा है. जबकि अभी तक दोनों ने पब्लिकली इस बारे में कुछ नहीं कहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सोर्स ने हिंदुस्तान टाइम्स को कन्फर्म किया कि न्योता असली है. न्योता कागज पर प्रिंट किया गया है, जिस पर फूलों का बॉर्डर है, और ऊपर बड़े अक्षरों में विजय देवरकोंडा का लोगो बना हुआ है. निमंत्रण में यह भी लिखा है कि इसे विजय ने अपनी और रश्मिका की ओर से भेजा है.

कार्ड में लिखा है, “मैं कुछ विशेष समाचार शेयर करने और आपको एक बड़े पल का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं.  हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटे  समारोह में शादी करेंगे. जैसा कि हम इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं. हमारे मिलन के इर्द-गिर्द यादें बनाना और जश्न मनाना, यह वास्तव में हमारे लिए बहुत मायने रखता है कि हम उन लोगों के साथ जश्न मनाएं जो हमारी जर्नी का हिस्सा रहे हैं. आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद इस अवसर को हमारे लिए और भी खास बना देंगे.”  


   

आखिरी में लिखा था, “हम आपको हमारे वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने और हमें आशीर्वाद देने के लिए दिल से आमंत्रित कर रहे हैं. बुधवार, 04 मार्च, 2026. शाम 7:00 बजे से. ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स, हैदराबाद. हम साथ में सेलिब्रेट करने का इंतज़ार कर रहे हैं. हार्दिक शुभकामनाएं, विजय -रश्मिका और मेरी तरफ से.” रश्मिका के मुंबई से उड़ान भरने के कुछ घंटों बाद ही यह इनविटेशन ऑनलाइन लीक हो गया. उन्हें और विजय को एक साथ वहां उड़ान भरते हुए देखा गया. जब एक पैपराज़ो ने उन्हें बधाई दी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं.”
 

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और

IND vs PAK: मिलिए पाकिस्तानी प्रीति जिंटा से, स्माइल और डिंपल सेम टू सेम, बादशाह से जुड़ा नाम, पहलगाम अटैक के बाद बॉलीवुड डेब्यू का टूटा सपना 

रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ, धुरंधर को बताया फेवरेट फिल्म, बोले- कमाल कर दिया

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Engagement, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Film, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Photo, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com