विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने हाल ही में इस महीने की शुरुआत में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई. कपल ने 9 दिसंबर, 2021 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की थी. दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक-दूसरे को बधाई देने के लिए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं. जब वे शादी के एक साल का जश्न मना रहे थे, तभी विक्की भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म गोविंदा नाम मेरा को प्रोमोट भी कर रहे थे.
फिल्म की रिलीज़ से पहले वह और कैटरीना वेकेशन पर गए, जहां से उन्होंने फोटो शेयर की. कैटरीना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में पहाड़ियों के खूबसूरत लोकेशन से अपनी तस्वीरें पोस्ट की थी. फिल्मफेयर से बात करते हुए विक्की ने कैटरीना के बारे में कई बातें बताईं. उन्होंने बताया कि कैटरीना में इन गुणों की वह प्रशंसा और सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा, "कैटरीना ने हमेशा कहा है कि अगर आप कुछ अच्छा नहीं कह सकते हैं, तो कुछ भी मत बोलिए. ऐसी कई चीजें हैं जो उन्हें खास बनाती हैं. वह समझदार हैं, वह दयालु हैं और वह अपने आसपास के लोगों का बेहद सम्मान करती हैं." यह कुछ ऐसा है, जिसकी मैं वास्तव में तारीफ करता हूं. मैंने ऐसा किसी को नहीं देखा है.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
विक्की की गोविंदा नाम मेरा इस साल की एकमात्र रिलीज है. एक्टर अगले साल मेघना गुलज़ार की सैम बहादुर में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख के साथ दिखाई देंगे. वह तृप्ति डिमरी अभिनीत एक अनाम फिल्म के लिए निर्देशक आनंद तिवारी के साथ फिर से काम करेंगे जो 28 जुलाई, 2023 को रिलीज़ होगी.
कैटरीना को आखिरी बार इस साल सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ हॉरर कॉमेडी फोन भूत में देखा गया था. वह एक्टर विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस नाम की फिल्म में दिखेंगी. वहीं टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में वह सलमान खान के साथ फिर से काम करेंगी. फिल्म में वह आईएसआई एजेंट जोया के रोल में दिखेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं