विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2023

कैटरीना कैफ से रोज सुबह इस वजह से बचते हैं विक्की कौशल, नहीं पसंद आता पत्नी का ये रूप

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बाद उनके साथ की खूबसूरत तस्वीरें देखकर अक्सर लगता होगा कि दोनों एक दूसरे को कभी अपनी नजरों से ओझल नहीं करते होंगे.

कैटरीना कैफ से रोज सुबह इस वजह से बचते हैं विक्की कौशल, नहीं पसंद आता पत्नी का ये रूप
हर सुबह कैटरीना से बचने के बहान ढूंढते हैं विक्की कौशल
नई दिल्ली:

पत्नी अगर खूबसूरत हो तो हर पति अपने दिन की शुरुआत उसी का चेहरा देखकर करता है. और, पत्नी अगर कैटरीना कैफ हो तो कोई भला कैसे सुबह उठते ही उनके चेहरे से नजरे फेरना पसंद करेगा. लेकिन उनके पति विक्की कौशल रोज ऐसा ही करते हैं. सुबह उठ कर वो अपनी प्यारी वाइफ से आमना सामना करने से ही डरते हैं. खुद विक्की कौशल ने अपनी मैरिड लाइफ से जुड़े इस दिलचस्प फैक्ट का खुलासा किया है. सिर्फ यही नहीं उन्होंने ये भी बताया है कि कैटरीना कैफ का कौन सा रूप उन्हें बहुत पसंद है. यकीन मानिए कि ये  रूप एक एक्ट्रेस का बिल्कुल नहीं है.

कैटरीना से बचते हैं विक्की कौशल

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बाद उनके साथ की खूबसूरत तस्वीरें देखकर अक्सर लगता होगा कि दोनों एक दूसरे को कभी अपनी नजरों  से ओझल नहीं करते होंगे. असल में मामला इससे बिल्कुल उलट होता है. विक्की कौशल की पूरी कोशिश होती है कि सुबह उनका सामना कैटरीना कैफ से बिलकुल न हो. हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने बताया कि हर सुबह उन्हें एनर्जी के लिए कॉफी या चाय की जरूरत होती है. जबकि कैटरीना कैफ सुबह उठते ही एनर्जेटिक होती हैं, और सुबह सुबह ही हर डिस्कशन में शामिल हो जाती हैं. ऐसे समय में वो कैटरीना कैफ से सामना करने से बचते हैं.

पसंद है ये रूप

वैसे कैटरीना कैफ लाखों दिलों की फेवरेट हैं, जिन्हें सबसे चुराकर चुपचाप ले गए विक्की कौशल. दोनों के रिश्ते की मजेदार बात ये है कि अपनी स्टार वाइफ का स्टार रूप विक्की कौशल को पसंद नहीं है. बल्कि वो उन्हें बिलकुल घरेलू अंदाज में पसंद करते हैं. विक्की कौशल ने कहा कि हफ्ते में एक दिन हाउस वाइफ की तरह कैटरीना कैफ घर का हिसाब किताब और बजट बनाती हैं. उनका ये अंदाज विक्की कौशल को बहुत पसंद है. जिसे वो घंटो बैठकर देखते हैं.

दीपिका पादुकोण का शानदार एयरपोर्ट लुक, आप ली लें सकते हैं आइडिया

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vicky Kaushal, Katrina Kaif, Vicky Kaushal And Katrina Kaif, Vicky Kaushal And Katrina Kaif Wedding, Vicky Kaushal And Katrina Kaif Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com