विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2018

तबीयत बिगड़ने पर अभिनेता दिलीप कुमार लीलावती अस्पताल में भर्ती, चल रहा है इलाज

सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार को हल्का निमोनिया होने का पता चला है.

तबीयत बिगड़ने पर अभिनेता दिलीप कुमार लीलावती अस्पताल में भर्ती, चल रहा है इलाज
दिलीप कुमार की फाइल फोटो
मुंबई: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के सीने में संक्रमण होने के बाद बुधवार को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है. सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार को हल्का निमोनिया होने का पता चला है और उनका इलाज चल रहा है. बता दें कि दिलीप कुमार 95 साल के हैं. हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि दिलीप कुमार की सेहत में सुधार हो रहा है और वह अभी ठीक हैं.

दिलीप कुमार की ख़ातिर इमोशनल हुईं सायरा बानो, फ़ैन्स से बोलीं- मेरे कोहिनूर के लिए दुआ करें...

इससे पहले सायरा बानो ने कहा कि , ''वह अब बेहतर स्थिति में हैं. मेडिकल रिपोर्ट में हल्की निमोनिया की बात कही गई है. ईश्वर की कृपा से वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे. इलाज का असर हो रहा है.'' दिलीप कुमार के भतीजे फैसल फारूकी ने सबसे पहले अभिनेता के बीमार होने की खबर ट्विटर पर शेयर की. 

95 वर्षीय दिलीप कुमार की खैरियत लेने पहुंचे उनके 'बेटे', सामने आई तस्वीर

उन्होंने लिखा, '' साब को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है क्योंकि सीने में संक्रमण की वजह से वह बेचैनी महसूस कर रहे थे. उनका इलाज चल रहा है। आपसे दुआ और प्रार्थना करने की अपील है.'' 'बॉलीवुड के ट्रैजेडी किंग' के नाम से प्रसिद्ध दिलीप कुमार को ‘अंदाज’, ‘आन’ , ‘मधुमती, 'देवदास' और 'मुगल-ए-आजम’ जैसी फिल्मों में अविस्मरणीय भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है. 




(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Kumar, Dilip Kumar Hospitalised
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com