विज्ञापन

है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज से पहले विवाद, प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने मेकर्स पर ठोका 400 करोड़ का मुकदमा

'चुनरी चुनरी' सॉन्ग के ऑडियो राइट्स पर विवाद और भी बढ़ गया है क्योंकि प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने टिप्स और फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन के खिलाफ 400 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर कर दिया है.

है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज से पहले विवाद, प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने मेकर्स पर ठोका 400 करोड़ का मुकदमा
रिलीज से पहले विवादों में घिरी वरुण धवन की फिल्म, 400 करोड़ का दावा!
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में फिल्मों को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला सीधे फिल्म की रिलीज पर आकर अटक गया है. वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर 'है जवानी तो इश्क होना है' सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गई है. प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म से जुड़े पक्षों के खिलाफ 400 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है. इतना ही नहीं, फिल्म की रिलीज, प्रदर्शन और इससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट पर रोक लगाने की भी मांग की गई है. विवाद की जड़ में 1999 की सुपरहिट फिल्म 'बीवी नंबर 1' के दो लोकप्रिय गाने हैं.

पूजा एंटरटेनमेंट का आरोप है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' में 'बीवी नंबर 1' के मशहूर गाने 'चुनरी चुनरी' और 'इश्क सोना है' का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि इन गानों के इस्तेमाल के लिए जरूरी अधिकार मौजूद नहीं हैं. इसी वजह से इन गानों को फिल्म और प्रमोशनल सामग्री से हटाने की मांग की गई है.

400 करोड़ का दावा 

वाशु भगनानी की ओर से दायर मुकदमे में 400 करोड़ रुपये के दावे का जिक्र किया गया है. इन गानों के राइट्स को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और इस मामले को सुलझाने की कोशिशें सफल नहीं रहीं. यही वजह है कि अब मामला अदालत तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- कौन है 33 साल का युधवीर अहलावत, बना भारत का मोस्ट पॉपुलर एक्टर, CM विजय,ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान को पछाड़ा

फिल्म के टाइटल पर भी सवाल

दिलचस्प बात यह है कि विवाद सिर्फ गानों तक सीमित नहीं है. पूजा एंटरटेनमेंट का कहना है कि फिल्म का नाम 'है जवानी तो इश्क होना है' भी उसी गाने से लिया गया है, जिस पर अधिकारों को लेकर विवाद चल रहा है. ऐसे में फिल्म का टाइटल बदलने की मांग भी की गई है. दूसरी तरफ टिप्स इंडस्ट्रीज और रमेश तौरानी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. कंपनी का कहना है कि उसके पास गानों के म्यूजिक और ऑडियो अधिकार मौजूद हैं. टिप्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही नहीं हैं.

5 जून को होना है फिल्म रिलीज

फिलहाल मामला अदालत में पहुंच चुका है और सभी की नजरें अब बॉम्बे हाई कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं. अगर अदालत में मामला लंबा खिंचता है तो फिल्म की रिलीज को लेकर भी सवाल खड़े हो सकते हैं. हालांकि इस पर अंतिम फैसला अदालत की कार्यवाही के बाद ही साफ होगा. डेविड धवन की डायरेक्शन में बनी 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से कुछ दिन पहले शुरू हुआ यह विवाद अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी की मां की 8 तस्वीरें, वो ना होतीं तो बेटी कभी न बन पातीं ड्रीमगर्ल, नहीं बनाना चाहती थीं धर्मेंद्र को दामाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan, Vashu Bhagnani, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com