विज्ञापन

Exclusive: 'अलायंस' में होगी वंशज सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री? किया बड़ा दावा, बताया कौन है सबसे मजबूत कंटेस्टेंट

'अलायंस' से बाहर होने के बाद एक कंटेस्टेंट ने वाइल्ड कार्ड एंट्री का बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि दोबारा मौका मिला तो सभी खिलाड़ियों को जवाब देंगे. साथ ही अरसलान को शो का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बताया.

Exclusive: 'अलायंस' में होगी वंशज सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री? किया बड़ा दावा, बताया कौन है सबसे मजबूत कंटेस्टेंट
'अलायंस' में होगी इस शख्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री? बाहर आते ही किया दावा
NDTV

अलायंस शो में अपने कमेंट्स से बवाल मचाने वाला एक कंटेस्टें बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकता है. कंटेस्टेंट ने खुद एनडीटीवी से चर्चा में इस बात का खुलासा किया है. सिर्फ इतना ही कंटेस्टेंट का कहना है कि दोबारा मौका मिला तो वो कई पुराने कंटेस्टेंट को करारा जवाब भी देंगे. इस बातचीत में उन्होंने शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट का नाम भी बताया और कुछ कंटेस्टेंट की स्ट्रेटजी खुलकर सवाल उठाए. अलायंस के ये एक्स कंटेस्टेंट हैं वंशज. जो वापस की अटकलों के बाद फिर सुर्खियों में हैं.

'वाइल्ड कार्ड से लौटूंगा और सबको जवाब दूंगा'

वंशज ने इंटरव्यू में कहा कि अगर उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री का मौका मिलता है तो वो दोबारा शो में जाकर उन सभी खिलाड़ियों को जवाब देंगे. जो उनके सामने कुछ और और पीठ पीछे कुछ और बातें करते थे. उन्होंने खास तौर पर जेड पर निशाना साधते हुए कहा कि वो सामने हमेशा मीठी बातें करते थे, लेकिन पीछे उनकी बुराई करते थे. उन्होंने कहा कि उनकी पहले से बनी हुई टीम ही उनकी पहली पसंद रहेगी. पायल, निधि, डॉली और अरमान के साथ वो दोबारा गेम खेलना चाहेंगे. वंशज का मानना है कि गेम में कुछ खिलाड़ी दूसरों के इशारों पर चल रहे हैं और अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश नहीं कर रहे. अगर वह वापस आते हैं तो सबसे पहले ऐसे खिलाड़ियों को उनकी असली स्थिति का एहसास कराएंगे.

अरसलान को बताया सबसे मजबूत खिलाड़ी

जब वंशज से शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना झिझक अरसलान का नाम लिया. उन्होंने कहा कि भले ही अरसलान ने उन्हें शो से बाहर किया, लेकिन वो स्ट्रेटजी बनाने में काफी अच्छे हैं और टास्क में भी दमदार प्रदर्शन करते हैं. वंशज के मुताबिक अरसलान 'एस ऑफ द वीक' बनना पूरी तरह डिजर्व करता था. वहीं, कुशल टंडन को लेकर वंशज की राय बिल्कुल अलग रही. उन्होंने दावा किया कि कुशल उन्हें पहले दिन से ही टारगेट कर रहे थे. वंशज का कहना है कि शो में कई खिलाड़ी उन्हें अपना कॉम्पिटिशन मानते थे. इसलिए मिलकर उन्हें बाहर करने की रणनीति बनाई गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alliance, Wild Card Entry, Vanshaj, Bollywood, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com