विज्ञापन

अमिताभ की आवाज, रेखा की अदायगी, 45 साल पुराना वो गाना, जिसके जावेद अख्तर ने लिखे थे बोल, बिग बी ने कहा था- ‘हां, हमको मोहब्बत है’

45 साल पहले रिलीज हुए इस गाने में अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी दिखी थी. इस गाने में ही सही, लेकिन बिग बी ने रेखा से अपने प्यार का इजहार कर दिया था. आज भी यह गाना प्रेम में पड़े लोगों की पहचान माना जाता है.

अमिताभ की आवाज, रेखा की अदायगी, 45 साल पुराना वो गाना, जिसके जावेद अख्तर ने लिखे थे बोल, बिग बी ने कहा था- ‘हां, हमको मोहब्बत है’
अमिताभ-रेखा का यह गाना है प्यार की पहचान

बॉलीवुड में रोमांटिक गानों की बात हो और ‘ये कहां आ गए हम' का जिक्र न हो, ऐसा शायद ही कभी होता हो. साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिलसिला' का यह सदाबहार गीत आज भी प्यार करने वालों की पहली पसंद बना हुआ है. करीब 45 साल पहले रिलीज हुए इस गाने में अमिताभ बच्चन की आवाज, रेखा की खूबसूरत अदायगी और लता मंगेशकर की सुरीली गायकी ने ऐसा जादू चलाया कि यह हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार रोमांटिक गीतों में शामिल हो गया. खास बात यह है कि इस गाने के बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे थे, जबकि संगीतकार जोड़ी शिव-हरी ने इसे अपनी मधुर धुनों से अमर बना दिया. गाने में अमिताभ बच्चन की कविता, “हां, हमको मोहब्बत है…” आज भी लोगों के दिलों को छू जाती है.

जब पर्दे पर दिखी अमिताभ-रेखा की केमिस्ट्री

‘ये कहां आ गए हम' फिल्म ‘सिलसिला' का सबसे चर्चित गीत माना जाता है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की तिकड़ी नजर आई थी. कहानी अमित (अमिताभ बच्चन) और चांदनी (रेखा) के अधूरे प्रेम की है, जो हालात के चलते अलग हो जाते हैं. बाद में दोनों की शादी अलग-अलग लोगों से हो जाती है, लेकिन किस्मत उन्हें फिर आमने-सामने ला खड़ा करती है. इस गीत में दोनों की भावनाओं और अधूरे प्रेम को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है.

लता मंगेशकर की आवाज ने रचा इतिहास

इस गीत को लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज से सजाया, जबकि अमिताभ बच्चन ने इसमें कविता पढ़कर इसे अलग पहचान दी. जावेद अख्तर के लिखे बोल और शिव-हरी के संगीत ने इस गाने को कालजयी बना दिया. आज भी यह गीत रेडियो, म्यूजिक प्लेटफॉर्म और रोमांटिक प्लेलिस्ट में अपनी खास जगह बनाए हुए है. इसकी सादगी और भावनात्मक गहराई इसे नई पीढ़ी के बीच भी लोकप्रिय बनाए रखती है.

45 साल बाद भी नहीं फीका पड़ा ‘ये कहां आ गए हम' का जादू

चार दशक से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद ‘ये कहां आ गए हम' का जादू कम नहीं हुआ है. यह गीत सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के सबसे खूबसूरत प्रेम गीतों में गिना जाता है. सोशल मीडिया पर भी यह गाना अक्सर वायरल होता रहता है और प्रेम, यादों व रिश्तों से जुड़े वीडियो में खूब इस्तेमाल किया जाता है. अमिताभ बच्चन और रेखा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, लता मंगेशकर की आवाज और जावेद अख्तर के लिरिक्स ने इसे हमेशा के लिए अमर बना दिया.

यह भी पढ़ें: 24 साल की मीनाक्षी शेषाद्री ने, जब 38 साल पहले बुलाया साजन को, ट्रेन में ढोलक की थाप का चला ऐसा जादू, गाना बना सुपर-डुपर हिट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Rekha, Entertainment, Bollywood, Silsila
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com