Valentine's Day 2018: Hug करता कपल (फाइल फोटो)
- आज है Hug Day
- चल रहा है वैलंटाइन वीक
- उर्दू शायरों के फेमस शेर
नई दिल्ली:
वैलेंटाइंस डे दो दिन बाद है और फिजाओं में इश्क घुला हुआ है. बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक और शायरी से लेकर शानदार कोट्स तक इश्क करने वालों के लिए सब मौजूद हैं. बॉलीवुड के गाने जहां दिलों को जोड़ने और इश्क की आग पैदा करने का काम कर रहे हैं. वैलेंटाइन वीक चल रहा है और आज हग डे है. यानी गले लगाने का दिन. गले लगाने पर उर्दू शायरी के उस्ताद शायरों ने ऐसी-ऐसी बातें लिखी हैं जो इश्क करने वालों को रूमानी बना दें. जलील मानिकपूरी से लेकर बशीर बद्र अल्फाजों में इश्क और गले लगाने के जादू को बयान किया है. किसी के लिए ख्वाबों में गले लगाना हकीकत से भी खूबसूरत है तो कोई अपने महबूब से गले लगाने की इजाजत मांग रहा है. हग डे के मौके पर उर्दू के उस्ताद शायरों के कुछ फेमस शेर जो आपका दिल जीत लेंगेः
Mirza Ghalib: दिलोदिमाग पर छा जाएगी उर्दू के महान शायर मिर्ज़ा ग़ालिब की ये इश्किया शायरी
रोज वो ख्वाब में आते हैं गले मिलने को
मैं जो सोता हूँ तो जाग उठती है किस्मत मेरी
जलील मानिकपूरी
मैं चाहता हूं कि तुम ही मुझे इजाजत दो
तुम्हारी तरह से कोई गले लगाए मुझे
बशीर बद्र
Box Office पर इन दो सुपरस्टार से रजनीकांत ने लिया पंगा, भिड़ंत 27 अप्रैल को
मैं लड़खड़ाया तो मुझ को गले लगाने लगे
गुनाहगार भी मेरी हँसी उड़ाने लगे
सुल्तान अख्तर
उसे मुझे ही उठा कर गले लगाना था
कि उस के पाँव कोई और यूँ पड़ा भी तो हो
फरहत एहसास
सलमान खान ने पसंद की है ये लड़की, तस्वीरों में देखें जीती हैं ऐसी लाइफ
कभी गले न लगाया मुझे मगर फिर भी
तवाफ़ करने पड़े शहर-ए-बे-समर के मुझे
वजीर आगा
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
Mirza Ghalib: दिलोदिमाग पर छा जाएगी उर्दू के महान शायर मिर्ज़ा ग़ालिब की ये इश्किया शायरी
रोज वो ख्वाब में आते हैं गले मिलने को
मैं जो सोता हूँ तो जाग उठती है किस्मत मेरी
जलील मानिकपूरी
मैं चाहता हूं कि तुम ही मुझे इजाजत दो
तुम्हारी तरह से कोई गले लगाए मुझे
बशीर बद्र
Box Office पर इन दो सुपरस्टार से रजनीकांत ने लिया पंगा, भिड़ंत 27 अप्रैल को
मैं लड़खड़ाया तो मुझ को गले लगाने लगे
गुनाहगार भी मेरी हँसी उड़ाने लगे
सुल्तान अख्तर
उसे मुझे ही उठा कर गले लगाना था
कि उस के पाँव कोई और यूँ पड़ा भी तो हो
फरहत एहसास
सलमान खान ने पसंद की है ये लड़की, तस्वीरों में देखें जीती हैं ऐसी लाइफ
कभी गले न लगाया मुझे मगर फिर भी
तवाफ़ करने पड़े शहर-ए-बे-समर के मुझे
वजीर आगा
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Valentines Day 2018, Urdu Poetry