विज्ञापन

धुरंधर 2 भी नहीं रोक पाई इस फिल्म की रफ्तार, 54 साल के हीरो की फिल्म ने कर डाली बंपर कमाई

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है.रिलीज के छठे दिन तक यह फिल्म दुनिया भर में करीब 85 करोड़ रुपये के कुल कलेक्शन के पास पहुंच गई है.

धुरंधर 2 भी नहीं रोक पाई इस फिल्म की रफ्तार, 54 साल के हीरो की फिल्म ने कर डाली बंपर कमाई
धुरंधर 2 भी नहीं रोक पाई इस फिल्म की रफ्तार

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' दुनियाभर के सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों को हर दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 'धुरंधर 2' ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं रणवीर सिंह इस फिल्म के साथ रिलीज हुई एक अन्य सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म का नाम 'उस्ताद भगत सिंह'है. पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है.रिलीज के छठे दिन तक यह फिल्म दुनिया भर में करीब 85 करोड़ रुपये के कुल कलेक्शन के पास पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: जब रणवीर सिंह की इस फिल्म को रिजेक्ट कर खूब पछताए थे रणबीर कपूर, 15 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 96 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर छाई उस्ताद भगत सिंह

फिल्म में पवन कल्याण के साथ राशी खन्ना और श्रीलीला मुख्य भूमिकाओं में हैं.इसे हरिश शंकर ने निर्देशित किया है.यह एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें पवन कल्याण का मास अपील और जोरदार एक्शन सीन खास तौर पर सराहे जा रहे हैं.ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, छठे दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 83.47 करोड़ रुपये हो चुका है.इसमें भारत में 73.35 करोड़ रुपये और विदेशों से 10.12 करोड़ रुपये शामिल हैं.भारत में नेट कलेक्शन की बात करें तो यह 62.26 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है.

उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन

फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही थी.पहले दिन उसने भारत में अच्छा बिजनेस किया, लेकिन उसके बाद कलेक्शन में गिरावट देखी गई.शुक्रवार को 9 करोड़, शनिवार को 9.05 करोड़ और रविवार को 7.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई.सोमवार को यह घटकर 1.96 करोड़ रह गई.छठे दिन के आंकड़े अभी आधिकारिक रूप से नहीं आए हैं, लेकिन ट्रेंड्स पर नजर रखी जा रही है.फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है.यह फिल्म पवन कल्याण की पिछली फिल्म 'सरदार गब्बर सिंह' की तरह मास एंटरटेनमेंट देने की कोशिश करती है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ustaad Bhagat Singh, Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection, Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 6, Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 5, Ustaad Bhagat Singh Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com