विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर आएगी वो फिल्म, 19 मार्च को हुआ था धुरंधर 2 से सुपरस्टार का सामना, जबरदस्त थी ओपनिंग, 24 दिनों में सिनेमाघरों से गायब

Ustaad Bhagat Singh On Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वो फिल्म आ रही है, जो 19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन कमाई के मामले में बजट भी नहीं वसूल पाई. 

नेटफ्लिक्स पर आएगी वो फिल्म, 19 मार्च को हुआ था धुरंधर 2 से सुपरस्टार का सामना, जबरदस्त थी ओपनिंग, 24 दिनों में सिनेमाघरों से गायब
धुरंधर 2 को टक्कर देने 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई थी उस्ताद भगत सिंह
नई दिल्ली:

19 मार्च को सिनेमाघरों में आदित्य धर की मचअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज रिलीज हुई थी. लेकिन इस दिन साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी आई थी, जिसने पहले दिन अच्छी ओपनिंग हासिल की. लेकिन 24 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. पहले कहा जा रहा था कि फिल्म 23 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज की जानकारी दी है कि किस दिन नेटफ्लिक्स पर फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी. 

उस्ताद भगत सिंह का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फैंस काफी समय से उस्ताद भगत सिंह की डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे थे. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी. फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन धमाकेदार रहा और फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था, लेकिन बढ़ते दिन के साथ फिल्म का कलेक्शन कम होता गया और फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई. फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 96.36 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन किया,जबकि फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए था.

ये भी पढे़ं- 4000 करोड़ी रामायणम् की कैकेयी है बॉलीवुड की ये हीरोइन, शाहरुख खान के साथ दी आखिरी हिट, 4 साल छोटे रणबीर की बनेंगी 'सौतेली मां'

नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज 

रिलीज को अभी ठीक से एक महीना पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को फिल्म के राइटर्स बेच दिए हैं और फिल्म 16 अप्रैल को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म को हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में देख सकेंगे. 

उस्ताद भगत सिंह के बारे में 

फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म पवन कल्याण ने ऐसे पुलिसवाले का रोल प्ले किया है, जो निडर और साहसी है और हमेशा गलत के खिलाफ खड़ा है. फिल्म में एक्शन और इमोशनल दोनों है और अभिनेता 54 साल की उम्र में भी धमाकेदार एक्शन करते दिखे हैं. फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है. फिल्म की कमाई की धीमी रफ्तार पर निर्देशक ने कहा था कि उनके लिए फिल्म को रिलीज करना दूसरी फिल्म से प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सिनेमा का उत्सव है. 

ये भी पढे़ं- 10 अप्रैल को इस फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग, जिसके एक्टर ने नहीं दी अब तक एक भी फ्लॉप, किया बॉडी शेमिंग का सामना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com