विज्ञापन

जब रणवीर सिंह की इस फिल्म को रिजेक्ट कर खूब पछताए थे रणबीर कपूर, 15 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 96 करोड़

रणबीर कपूर ने एक ऐसी फिल्म ठुकरा दी थी, जिसने बाद में 96 करोड़ का धमाका किया और रणवीर सिंह को रातों-रात स्टार बना दिया, यही फैसला उन्हें सालों तक खलता रहा.

जब रणवीर सिंह की इस फिल्म को रिजेक्ट कर खूब पछताए थे रणबीर कपूर, 15 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 96 करोड़
जब रणवीर सिंह की इस फिल्म को रिजेक्ट कर खूब पछताए थे रणबीर कपूर

बॉलीवुड में हर फिल्म सिर्फ कहानी नहीं होती, कई बार ये किस्मत का टर्निंग पॉइंट भी बन जाती है. कुछ रोल ऐसे होते हैं जो एक्टर को स्टार बना देते हैं, और कुछ फैसले ऐसे जो बाद में दिल में चुभ जाते हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा जुड़ा है रणबीर कपूर और रणवीर सिंह से. सोचिए, अगर रणबीर उस फिल्म के लिए हां कर देते, तो क्या रणवीर सिंह आज उसी तरह चमकते. 15 करोड़ की एक छोटे बजट की फिल्म ने 96 करोड़ का बड़ा धमाका किया और एक नए हीरो को बॉलीवुड का चमकता सितारा बना दिया.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2: जानें कौन है जसकीरत सिंह रांगी का दोस्त पिंडा, छोटे से रोल के लिए करनी पड़ी इतनी मेहनत

रणबीर ने छोड़ा मौका, रणवीर ने लपका

कहानी शुरू होती है ‘बैंड बाजा बारात' से, जो आज भले ही कल्ट फिल्म मानी जाती है, लेकिन उस वक्त ये एक सिंपल रोमांटिक कॉमेडी थी. फिल्म का सबसे दमदार किरदार बिट्टू शर्मा पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुआ था. लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया. बस यहीं से कहानी में ट्विस्ट आया. ये रोल पहुंचा रणवीर सिंह के पास, जो उस समय बिल्कुल नए थे. उन्होंने इस मौके को ऐसे पकड़ा कि पहली ही फिल्म से सबका दिल जीत लिया.

15 करोड़ से 96 करोड़ तक का सफर

छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल कर दिया. करीब 15 करोड़ की लागत से बनी ‘बैंड बाजा बारात' ने लगभग 96 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया. फिल्म के गाने, डायलॉग और देसी वाइब ने लोगों को दीवाना बना दिया. रणवीर और अनुष्का की जोड़ी स्क्रीन पर छा गई और फिल्म देखते ही देखते सुपरहिट बन गई.

जब रणबीर को हुआ ‘ओह नो' वाला फील

समय बीता, फिल्म हिट हुई और रणवीर स्टार बन गए. वहीं कुछ साल बाद रणबीर कपूर ने खुद माना कि इस फिल्म को छोड़ना शायद उनकी गलती थी. एक चैट शो में उन्होंने कहा कि उन्हें ‘बैंड बाजा बारात' ना करने का अफसोस है. ये वही पल था जब उनका ‘क्या होता अगर' वाला सवाल सामने आया.

आज दोनों सुपरस्टार, पर किस्सा अब भी हिट

आज रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों ही बॉलीवुड के बड़े नाम हैं. दोनों ने अपनी-अपनी फिल्मों से फैंस का दिल जीता है. लेकिन ‘बैंड बाजा बारात' का ये किस्सा आज भी उतना ही मजेदार और चौंकाने वाला लगता है, जितना उस वक्त था.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Band Baaja Baaraat, Dhurandhar 2, Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Band Baaja Baaraat Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com